CG NEWS: NH-53 पर मौत को मात! डायल-112, कंटेनर और यात्री बस की भीषण भिड़ंत, हाईवे पर मचा हड़कंप

प्रेम कुमार, रायपुर। रायपुर के मंदिर हसौद थाना के सामने नेशनल हाईवे-53 पर सोमवार को डायल-112, एक कंटेनर और किरण ट्रेवल्स की यात्री बस के बीच भीषण त्रिकोणीय सड़क हादसा हो गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी भी यात्री या पुलिसकर्मी को गंभीर चोट नहीं आई। दुर्घटना के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया, जिसे पुलिस ने समय रहते नियंत्रित कर यातायात बहाल कराया।
यह भी पढ़ें: CG NEWS: महादेव मनी ट्रेल में बड़ा एक्शन: विकास गर्ग 10 दिन की ED रिमांड पर, अब खुलेंगे करोड़ों के राज
थाने के सामने हुआ बड़ा हादसा
मंदिर हसौद पुलिस थाना के ठीक सामने नेशनल हाईवे-53 पर पुलिस की डायल-112 पेट्रोलिंग वाहन, एक तेज रफ्तार कंटेनर और रायपुर जा रही किरण ट्रेवल्स की यात्री बस के बीच भीषण टक्कर हो गई। हादसे के बाद कुछ देर के लिए पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
यह भी पढ़ें: CG NEWS: 18-19 जुलाई को रेलवे का बड़ा ब्लॉक, बिलासपुर जोन की 8 ट्रेनें रद्द, यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी
कैसे हुआ हादसा?
जानकारी के अनुसार डायल-112 की टीम पलौद मोड़ से नियमित पेट्रोलिंग कर वापस मंदिर हसौद थाना लौट रही थी। जैसे ही पुलिस वाहन हाईवे से थाने की ओर मुड़ा, पीछे से तेज रफ्तार कंटेनर ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कंटेनर चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका।
बस भी कंटेनर से जा टकराई
कंटेनर के पीछे चल रही किरण ट्रेवल्स की बस (CG 06 HB 9519) भी अचानक ब्रेक नहीं लगा सकी और कंटेनर के पिछले हिस्से से जा भिड़ी। हादसे के समय बस में कई यात्री सवार थे, जिससे कुछ देर के लिए चीख-पुकार मच गई।
यह भी पढ़ें: CG NEWS: कांकेर के जंगल में नक्सलियों का बड़ा डंप पकड़ा, IED, BGL लॉन्चर और AK-47 की गोलियां बरामद
तीनों वाहनों को भारी नुकसान
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि डायल-112 वाहन का अगला और साइड हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। बस का फ्रंट हिस्सा और विंडशील्ड टूट गई, जबकि कंटेनर के पिछले हिस्से को भी भारी नुकसान पहुंचा।
बड़ी जनहानि टली
हादसा बेहद गंभीर था, लेकिन राहत की बात यह रही कि किसी यात्री, पुलिसकर्मी या चालक को गंभीर चोट नहीं आई। सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
यह भी पढ़ें: CG NEWS: नकटी गांव पर विधानसभा में बवाल: स्थगन प्रस्ताव खारिज, विपक्ष का हंगामा, सरकार बोली- कार्रवाई पूरी तरह कानूनी
हाईवे पर लगा लंबा जाम
दुर्घटना के बाद NH-53 पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना मिलते ही मंदिर हसौद पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से तीनों वाहनों को सड़क से हटाया। इसके बाद यातायात को फिर से सामान्य किया गया।












