PlayBreaking News

CG NEWS: महादेव मनी ट्रेल में बड़ा एक्शन: विकास गर्ग 10 दिन की ED रिमांड पर, अब खुलेंगे करोड़ों के राज

PMLA कोर्ट ने दी 10 दिन की रिमांड, हवाला, निवेश और मनी लॉन्ड्रिंग नेटवर्क पर होगी गहन पूछताछ महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप से जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार EbixCash के चेयरमैन विकास गर्ग को रायपुर स्थित विशेष पीएमएलए कोर्ट में पेश किया गया। सुनवाई के बाद अदालत ने उन्हें 10 दिनों की ईडी रिमांड पर भेज दिया। अब 24 जुलाई को उन्हें दोबारा कोर्ट में पेश किया जाएगा।
Follow on Google News
महादेव मनी ट्रेल में बड़ा एक्शन: विकास गर्ग 10 दिन की ED रिमांड पर, अब खुलेंगे करोड़ों के राज

प्रेम कुमार, रायपुर। महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप से जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार EbixCash के चेयरमैन विकास गर्ग को रायपुर की विशेष PMLA कोर्ट ने 10 दिनों की ED रिमांड पर भेज दिया है। अब प्रवर्तन निदेशालय उनसे हवाला नेटवर्क, कथित निवेश, कंपनियों में धन के प्रवाह और अन्य वित्तीय लेन-देन को लेकर गहन पूछताछ करेगा।

यह भी पढ़ें: CG NEWS: 18-19 जुलाई को रेलवे का बड़ा ब्लॉक, बिलासपुर जोन की 8 ट्रेनें रद्द, यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी



कोर्ट से ED को मिली 10 दिन की रिमांड

महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप से जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार EbixCash के चेयरमैन विकास गर्ग को रायपुर स्थित विशेष पीएमएलए कोर्ट में पेश किया गया। सुनवाई के बाद अदालत ने उन्हें 10 दिनों की ईडी रिमांड पर भेज दिया। अब 24 जुलाई को उन्हें दोबारा कोर्ट में पेश किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: CG NEWS: कांकेर के जंगल में नक्सलियों का बड़ा डंप पकड़ा, IED, BGL लॉन्चर और AK-47 की गोलियां बरामद

दिल्ली से गिरफ्तारी, रायपुर में पेशी

प्रवर्तन निदेशालय ने विकास गर्ग को दिल्ली स्थित उनके आवास से गिरफ्तार किया था। ट्रांजिट रिमांड के बाद उन्हें रायपुर लाया गया, जहां एजेंसी ने अदालत से 14 दिन की रिमांड मांगी थी। हालांकि कोर्ट ने 10 दिनों की रिमांड मंजूर की।

किन बिंदुओं पर होगी पूछताछ

ईडी अब विकास गर्ग से महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप से जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग नेटवर्क, हवाला लेन-देन, निवेश के स्रोत, विभिन्न कंपनियों में धन के प्रवाह, शेयर और सिक्योरिटीज में निवेश सहित कई अहम पहलुओं पर पूछताछ करेगी। एजेंसी इस दौरान अन्य आरोपियों से जुड़े वित्तीय संबंधों की भी जांच करेगी।

यह भी पढ़ें: CG NEWS: रायगढ़ में बुजुर्ग दंपती की अधजली लाश मिलने से सनसनी, हत्या के बाद शव जलाने की आशंका

940 करोड़ से ज्यादा की संपत्तियां पहले ही अटैच

जांच एजेंसी के अनुसार विकास गर्ग, उनके परिवार और उनसे जुड़ी कंपनियों की करीब 940.77 करोड़ रुपये की संपत्तियां पहले ही अटैच की जा चुकी हैं। ईडी का आरोप है कि महादेव ऐप से जुड़े कथित अवैध धन का इस्तेमाल विभिन्न कंपनियों के जरिए निवेश और परिसंपत्तियां खरीदने में किया गया।

EbixCash में हिस्सेदारी पर भी सवाल

ईडी का दावा है कि विकास गर्ग विकास इकोटेक लिमिटेड, विकास लाइफकेयर लिमिटेड और एराया लाइफस्पेसेस लिमिटेड के प्रमोटर हैं। जांच एजेंसी के अनुसार एराया लाइफस्पेसेस लिमिटेड के माध्यम से कथित अवैध धन का उपयोग कर EbixCash में 64 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल की गई।

यह भी पढ़ें: CG NEWS: नकटी गांव पर विधानसभा में बवाल: स्थगन प्रस्ताव खारिज, विपक्ष का हंगामा, सरकार बोली- कार्रवाई पूरी तरह कानूनी

24 जुलाई को फिर होगी पेशी

ईडी के विशेष लोक अभियोजक सौरभ पांडेय ने बताया कि अदालत ने विकास गर्ग को 10 दिनों की रिमांड पर भेजा है। अब एजेंसी विस्तृत पूछताछ के बाद 24 जुलाई को उन्हें फिर कोर्ट में पेश करेगी।

Prem Nirmalkar
By Prem Nirmalkar
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts