CG NEWS:18-19 जुलाई को रेलवे का बड़ा ब्लॉक, बिलासपुर जोन की 8 ट्रेनें रद्द, यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी

रायपुर/ बिलासपुर न्यूज। रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर जोन में ऑटो सिग्नलिंग कार्य के कारण 18 और 19 जुलाई को 8 मेमू और पैसेंजर ट्रेनों का संचालन पूरी तरह रद्द रहेगा। रेलवे के इस फैसले से रोजाना सफर करने वाले हजारों यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
यह भी पढ़ें: CG NEWS: नकटी गांव पर विधानसभा में बवाल: स्थगन प्रस्ताव खारिज, विपक्ष का हंगामा, सरकार बोली- कार्रवाई पूरी तरह कानूनी
ऑटो सिग्नलिंग कार्य के कारण बड़ा रेल ब्लॉक
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल में भाटापारा और हथबंध स्टेशन के बीच तीसरी लाइन सेक्शन में ऑटो सिग्नलिंग कमीशनिंग का कार्य किया जाएगा। इसी वजह से 18 और 19 जुलाई को कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। रेलवे का कहना है कि यह कार्य भविष्य में सुरक्षित और तेज रेल संचालन के लिए किया जा रहा है।
8 ट्रेनें रहेंगी पूरी तरह रद्द
रेलवे प्रशासन ने दोनों दिनों के लिए कुल आठ मेमू और पैसेंजर ट्रेनों को रद्द कर दिया है। इनमें रायपुर-बिलासपुर, बिलासपुर-रायपुर, रायपुर-कोरबा, कोरबा-रायपुर और गेवरा रोड रूट की प्रमुख लोकल ट्रेनें शामिल हैं। इन ट्रेनों से रोजाना यात्रा करने वाले यात्रियों को सबसे ज्यादा परेशानी होगी।
यह भी पढ़ें: CG NEWS: CG में मौत का CCTV: बिलासपुर में स्कूटी सवार की दर्दनाक मौत, रायगढ़ में कार ने 3 युवकों को उछाला
इन ट्रेनों का संचालन रहेगा प्रभावित
19 जुलाई को रायपुर-बिलासपुर (68728), बिलासपुर-गेवरा रोड (68734) और गेवरा रोड-बिलासपुर (68733) मेमू रद्द रहेंगी। वहीं 18 और 19 जुलाई को बिलासपुर-रायपुर (68719), कोरबा-रायपुर (58203) और रायपुर-कोरबा (58204) पैसेंजर ट्रेनें नहीं चलेंगी। 18 जुलाई को रायपुर-गेवरा रोड (68746) तथा 19 जुलाई को गेवरा रोड-रायपुर (68745) मेमू भी रद्द रहेगी।
दो ट्रेनों का सफर बीच रास्ते से शुरू और खत्म होगा
गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू (68861) 18 और 19 जुलाई को बिलासपुर स्टेशन से ही रवाना होगी। वहीं झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू (68862) बिलासपुर स्टेशन पर ही अपना सफर समाप्त करेगी। यानी गोंदिया और बिलासपुर के बीच इन ट्रेनों का संचालन नहीं होगा।
यह भी पढ़ें: CG NEWS: नकटी बुलडोजर विवाद: कांग्रेस की 14 KM पदयात्रा, बैज को बीच रास्ते कार का सहारा
रोजाना यात्रियों की बढ़ेगी मुश्किल
रायपुर, बिलासपुर, कोरबा और गेवरा रोड के बीच बड़ी संख्या में कर्मचारी, छात्र और व्यापारी रोजाना मेमू ट्रेनों से यात्रा करते हैं। ट्रेनों के रद्द होने से वैकल्पिक परिवहन पर अतिरिक्त दबाव पड़ने की संभावना है। रेलवे ने यात्रियों से यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति जांचने की अपील की है।












