Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

नेपाल में मौसम का कहर : लैंडस्लाइड से त्रिशुली नदी में बहीं 2 बसें, 60 से ज्यादा लोग लापता; काठमांडू से कई उड़ानें रद्द

Follow on Google News
नेपाल में मौसम का कहर : लैंडस्लाइड से त्रिशुली नदी में बहीं 2 बसें, 60 से ज्यादा लोग लापता; काठमांडू से कई उड़ानें रद्द
काठमांडू। नेपाल में भारी बारिश के बीच बड़ा हादसा हो गया। मदन-आश्रित हाईवे पर लैंडस्लाइड के चलते 2 बसें त्रिशुली नदी में बह गईं। घटनास्थल पर मौजूद अधिकारियों के मुताबिक, दोनों बसों में चालकों सहित कुल 63 लोग सवार थे। बस सवार सभी लोग लापता बताए जा रहे हैं। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीम ने भूस्खलन के मलबे को हटाना शुरू कर दिया है। लगातार बारिश और पानी के तेज बहाव के चलते सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन में दिक्कत आ रही है।

काठमांडू जा रही थी बस

हादसा सेंट्रल नेपाल में मदन-अश्रित हाइवे पर सुबह करीब 3 बजकर 30 मिनट पर हुआ। जब बसें हाईवे पर जा रही थीं, तभी लैंडस्लाइड हुई, जिससे वे सड़क से उतरकर नीचे उफनती नदी में जा गिरी। चितवन के मुख्य जिला अधिकारी इंद्रदेव यादव ने बताया कि, लैंडस्लाइड के चलते नदी में गिरने वाली एक बस काठमांडू जा रही थी। इसमें 24 लोग सवार थे, जबकि दूसरी बस में 41 लोग सफर कर रहे थे।

नेपाल PM ने जताया दुख

नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ने हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, 'नारायणगढ़-मुग्लिन रोड स्टेशन पर लैंडस्लाइड से बस बह जाने से लगभग पांच दर्जन यात्रियों के लापता होने की रिपोर्ट से मुझे काफी दुख हुआ है। मैं सरकार की सभी एजेंसियों को यात्रियों की खोज करने और उन्हें सही सलामत बचाने का निर्देश देता हूं।'

7 दिन में 60 लोगों की मौत, कई फ्लाइट्स कैंसिल

नेपाल में बारिश और खराब मौसम के चलते काठमांडू से भरतपुर जाने वाली सभी फ्लाइट्स को अगले आदेश तक रद्द कर दिया गया है। बता दें कि, मौसम के कहर की वजह से पिछले 7 दिनों में 62 लोगों की मौत हुई है और 90 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। इनमें 34 लोगों की लैंडस्लाइड में मौत हो गई, जबकि 28 लोग बाढ़ में बह गए। अधिकारियों ने बताया कि, भारी बारिश के चलते नेपाल कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात देखने को मिल रहे हैं। 121 घर सैलाब में बह गए और 82 बुरी तरह से ध्वस्त हो चुके हैं। ये भी पढ़ें- जयपुर एयरपोर्ट पर स्पाइसजेट की स्टाफ ने CISF जवान को जड़ा थप्पड़, महिला गिरफ्तार
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts