Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Peoples Update Special :मप्र के दिग्गज नेताओं ने पकड़ी धर्म की राह, यज्ञ-राम कथा में लगा रहे मन!

मप्र में कई राजनीतिज्ञ सियासी पुनर्वास की आस में हैं। वे धार्मिक आयोजन व सेवा प्रकल्पों का सहारा ले रहे हैं। इनमें से कुछ तो मंदिर निर्माण में भी सक्रिय योगदान दे रहे हैं।
Follow on Google News
मप्र के दिग्गज नेताओं ने पकड़ी धर्म की राह, यज्ञ-राम कथा में लगा रहे मन!
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    राजीव सोनी, भोपाल। मध्यप्रदेश में भाजपा के कई दिग्गज नेता इन दिनों भक्ति-भाव से सराबोर होकर धर्म की राह पर निकल पड़े हैं। अमूमन चैत्र और शारदेय नवरात्रि में नजर आने वाला ज्यादातर राजनेताओं का भक्तिभाव अब जोरों पर है। पूर्व मंत्री डॉ.नरोत्तम मिश्रा और भूपेंद्र सिंह क्रमश: अपने क्षेत्र में भव्य-दिव्य नवग्रह और दक्षिण मुखी संकटमोचन हनुमान मंदिर निर्माण करा चुके हैं।

    भव्य मंदिर निर्माण के संकल्प

    पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव मरीजों की सेवा प्रकल्प में मन लगाए हैं। मंत्री विश्वास सारंग ने प्रसिद्ध खेड़ापति हनुमान मंदिर कॉरिडोर निर्माण का संकल्प लिया है। सांस्कृतिक राष्ट्रवाद को पल्लवित करने के साथ सियासत में अपनी धमक को फिर पुख्ता बनाने और पुनर्वास की आस में भी ऐसे आयोजन सुर्खियों में हैं। डबरा व सागर में भव्य मंदिर निर्माण का संकल्प सिद्धि तक पहुंचाने दोनों नेता प्रदेश के गृहमंत्री रह चुके हैं।

    हाईप्रोफाइल नेताओं की हाजिरी 

    सियासी तौर पर दोनों दिग्गजों के सितारे इन दिनों मद्धम पर हैं, राजनीतिक तौर पर मुख्यधारा व सियासत के केंद्र में आने की आस बनी हुई है। डॉ. मिश्रा ने मंदिर के भव्य प्राण प्रतिष्ठा समारोह (10-20 फरवरी) में कुमार विश्वास की रामकथा, पं.धीरेंद्र शास्त्री, पं. प्रदीप मिश्रा और दाती महाराज सहित राजनीति के दिग्गजों को भी आमंत्रित किया है। पूर्व मंत्री भूपेंद्र के यहां 6 फरवरी तक चल रहे धार्मिक आयोजन में भी सनातन की शख्सियतों और हाईप्रोफाइल नेताओंकी हाजिरी लग रही है।

    गोपाल भार्गव का सेवा प्रकल्प

    प्रदेश के वरिष्ठतम विधायक और पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव भी पिछले दो साल से अपने दिन बहुरने की प्रतीक्षा में हैं। ऐसा माना जाता है कि मंत्री पद उनके हाथ में आते-आते ही रह गया। इसलिए इन दिनों अपने सेवा प्रकल्प पर फोकस कर रहे हैं। अपने सरकारी आवास में उन्होंने क्षेत्र से आने वाले मरीजों की ठहरने और राजधानी में इलाज कराने की पुरानी व्यवस्था को और चाक-चौबंद कर दिया है।

    सारंग का अटल संकल्प

    प्रदेश के सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग भी भोपाल के प्राचीन खेड़ापति हनुमान मंदिर कॉरिडोर का संकल्प ले चुके हैं। उनका कहना है कि यह मेरे जीवन का अटल संकल्प है। भव्य-दिव्य मंदिर बनकर रहेगा। प्रोजेक्ट पर जोर-शोर से काम चल रहा है। करीब डेढ़ साल में मंदिर का भव्य स्वरूप जमीन पर उतर आएगा। प्रोजेक्ट की अनुमानित लागत करीब 100 करोड़ बताई जा रही है।

    कायथा (उज्जैन) का महायज्ञ

    भाजपा प्रवक्ता राजपाल सिसोदिया भी धर्मलाभ लेने में पीछे नहीं हैं। पिछले कई वर्षों से वह भी अपने राजनीतिक उत्थान की बाट जोह रहे हैं। उन्होंने उज्जैन जिले के रामपुरा (कायथा) में भव्य श्रीराम कथा और श्रीहरिहर महायज्ञ का आयोजन किया है। 10-16 फरवरी तक स्थानीय श्री एकलिंग नाथ मंदिर परिसर में डॉ. स्वामी दिव्यानंदजी महाराज भिक्षु, आचार्य अनिल शर्मा और पं. मनोज शर्मा धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराएंगे। 

    Naresh Bhagoria
    By Naresh Bhagoria

    नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

    Latest Posts