Weather Update:15 राज्यों में भारी बारिश का खतरा! IMD ने जारी किया बड़ा अलर्ट, UP-बिहार से MP तक रहना होगा सतर्क

देशभर में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है। लगातार हो रही बारिश से कई राज्यों में जनजीवन प्रभावित हो रहा है। मुंबई समेत कई शहरों में बारिश की वजह से सड़क और रेल यातायात पर असर पड़ा है। वहीं, भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 12 जुलाई के लिए उत्तर भारत सहित देश के 15 राज्यों में भारी बारिश, आंधी और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, असम और त्रिपुरा में मौसम बिगड़ सकता है। लोगों को खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
इन 15 राज्यों में जारी हुआ भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने जिन राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है, उनमें शामिल हैं- उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, झारखंड,
यह भी पढ़ें: Weather Update: अगले 24 घंटे इन राज्यों पर भारी, जानें दिल्ली, यूपी, MP समेत पूरे देश का मौसम
मध्य प्रदेश में जुलाई ने बदली तस्वीर
इस बार मध्य प्रदेश में मानसून सामान्य से 9 दिन देरी से, यानी 24 जून को पहुंचा था। शुरुआत में बारिश कम होने की वजह से जून महीने में औसत से करीब 30 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई थी।लेकिन जुलाई शुरू होते ही मानसून ने रफ्तार पकड़ ली। लगातार नौ दिनों तक हुई अच्छी बारिश की वजह से प्रदेश में बारिश की कमी पूरी हो गई। अब स्थिति पहले से बेहतर हो चुकी है।
औसत से 8 प्रतिशत ज्यादा बारिश
भोपाल मौसम केंद्र के अनुसार, अब तक मध्य प्रदेश में करीब 9.4 इंच बारिश रिकॉर्ड की जा चुकी है। इस समय तक सामान्य रूप से 8.7 इंच बारिश होनी चाहिए थी। यानी प्रदेश में अब तक औसत से लगभग 8 प्रतिशत ज्यादा बारिश हो चुकी है। जुलाई के शुरुआती दिनों में ही प्रदेश को पूरे सीजन की लगभग 25 प्रतिशत बारिश मिल चुकी है।
यह भी पढ़ें: MP Weather Update : MP में अगले 4 दिन भारी बारिश की चेतावनी, आज इंदौर- उज्जैन सहित कई शहर जमकर भिगेंगे
दिल्ली-NCR में उमस बढ़ाएगा मौसम
दिल्ली और एनसीआर के लोगों को अगले कुछ दिनों तक बदलते मौसम का सामना करना पड़ेगा। मौसम विभाग के अनुसार 12 से 14 जुलाई के बीच आसमान में बादल छाए रहेंगे और कुछ इलाकों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है, हालांकि राजधानी में फिलहाल भारी बारिश की संभावना नहीं है। बारिश कम होने की वजह से तापमान बढ़ सकता है और लोगों को उमस भरी गर्मी परेशान कर सकती है।
उत्तर प्रदेश में तेज बारिश और आंधी का अलर्ट
उत्तर प्रदेश के कई जिलों में मौसम विभाग ने तेज बारिश के साथ आंधी की चेतावनी जारी की है।
बिहार में भारी बारिश की चेतावनी
बिहार में भी मानसून पूरी तरह सक्रिय बना हुआ है। पटना के अलावा खगड़िया, किशनगंज, पूर्णिया, मुजफ्फरपुर और दरभंगा जैसे जिलों में भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है।
उत्तराखंड में भूस्खलन और बाढ़ का खतरा
पहाड़ी राज्यों में भी मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। उत्तराखंड के देहरादून, नैनीताल और चमोली सहित कई जिलों में 12 से 14 जुलाई के बीच भारी बारिश होने का अनुमान है।
यह भी पढ़ें: Weather Alert: 17 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात की आशंका
हिमाचल प्रदेश में भी बिगड़ सकता है मौसम
हिमाचल प्रदेश के शिमला, कुल्लू, मनाली और आसपास के इलाकों में भी अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश होने की संभावना है।
पश्चिम बंगाल में अगले कई दिन होगी तेज बारिश
पश्चिम बंगाल में भी मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। मौसम विभाग के अनुसार कोलकाता सहित कई जिलों में अगले 4 से 5 दिनों तक भारी बारिश हो सकती है।पूर्व बर्धमान, नदिया और बांकुड़ा में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं बीरभूम, हुगली, उत्तर 24 परगना और हावड़ा सहित कई जिलों में भी तेज बारिश का अनुमान है।
लोगों के लिए जरूरी सलाह
मौसम विभाग ने खराब मौसम को देखते हुए लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है।
- बिजली कड़कने के दौरान खुले मैदान में न जाएं।
- पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहें।
- जलभराव वाले इलाकों में जाने से बचें।
- पहाड़ी क्षेत्रों में यात्रा करने से पहले मौसम की जानकारी जरूर लें।
- प्रशासन और मौसम विभाग की सलाह का पालन करें।
- अगले सप्ताह फिर सक्रिय होगा मानसून
मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल कुछ इलाकों में बारिश की रफ्तार थोड़ी कम हो सकती है, लेकिन अगले सप्ताह नया मौसम सिस्टम बनने के बाद फिर कई राज्यों में तेज बारिश का दौर शुरू होने की संभावना है।











