संसद सत्र से पहले सरकार की तैयारी: मोदी कैबिनेट में परिसीमन पर चर्चा संभव, कांग्रेस ने भी बुलाई बैठक

Live Updates
12:00 PM 27/11/26
परिसीमन बिल पर मोदी कैबिनेट की अहम बैठक आज, DMK की शर्त
मानसून सत्र के दूसरे चरण की घोषणा के बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। सरकार महिला आरक्षण कानून लागू करने के लिए परिसीमन बिल पास कराने की तैयारी में है। इसी सिलसिले में आज दोपहर 1 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट की बैठक होगी। तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री एमके स्टालिन की पार्टी डीएमके ने परिसीमन बिल पर समर्थन देने के लिए शर्त रखी है। पार्टी चाहती है कि बिल में सीटों की संख्या 50 फीसदी बढ़ाने का प्रावधान शामिल किया जाए। इसकी जानकारी सूत्रों ने दी है।
संसद सत्र से पहले केंद्र सरकार और विपक्ष ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में सेवातीर्थ में केंद्रीय कैबिनेट की बैठक चल रही है। इसमें महिला आरक्षण कानून लागू करने और परिसीमन से जुड़े प्रस्तावों पर चर्चा हो सकती है। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि 30 नवंबर को लोकसभा में महत्वपूर्ण बिल पेश किए जाएंगे और विपक्ष को बहस में हिस्सा लेना चाहिए।
कांग्रेस ने सांसदों के लिए जारी किया व्हिप
दूसरी ओर, कांग्रेस ने अपने सांसदों के लिए व्हिप जारी किया है और शाम 4:30 बजे संसदीय रणनीति समूह की बैठक बुलाई है। कांग्रेस का आरोप है कि सरकार परिसीमन के मुद्दे पर धोखे से बहुमत जुटाने की कोशिश कर रही है। संसद सत्र के दूसरे चरण में 30 नवंबर को लोकसभा और 2 दिसंबर को राज्यसभा की बैठक होगी। दोनों सदनों का सत्र 3 दिसंबर को खत्म हो सकता है।




















