Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

रोहित शर्मा को फिर मिली MI की कमान, IPL 2027 में संभालेंगे कप्तानी की जिम्मेदारी

मुंबई इंडियंस ने IPL 2027 के लिए रोहित शर्मा को कप्तान बनाया है। उनकी अगुवाई में टीम 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 में चैंपियन बनी थी।
रोहित शर्मा को फिर मिली MI की कमान, IPL 2027 में संभालेंगे कप्तानी की जिम्मेदारी

 मुंबई इंडियंस ने IPL 2027 के लिए रोहित शर्मा को कप्तान बनाने का ऐलान किया है। फ्रेंचाइजी ने एक बार फिर टीम की अगुवाई की जिम्मेदारी अनुभवी बल्लेबाज को सौंपी है।रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस के सबसे सफल कप्तान रहे हैं। उनकी कप्तानी में टीम ने पांच बार IPL ट्रॉफी जीती। मुंबई ने 2013 में पहली बार खिताब अपने नाम किया था। इसके बाद टीम ने 2015, 2017 और 2019 में भी चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। साल 2020 में मुंबई ने रोहित की अगुवाई में पांचवीं बार ट्रॉफी जीती।

मुंबई को मजबूत टीम बनाने में अहम भूमिका

रोहित शर्मा ने अपनी कप्तानी में मुंबई इंडियंस को नई पहचान दिलाई। उनके नेतृत्व में टीम ने लगातार बेहतर प्रदर्शन किया। पांच खिताब जीतने का रिकॉर्ड उनकी कप्तानी की सबसे बड़ी उपलब्धि है। अब IPL 2027 में रोहित एक बार फिर टीम की कमान संभालेंगे। उनके नेतृत्व में मुंबई इंडियंस छठे खिताब की चुनौती पेश करेगी।

खबर अपडेट हो रही है...

Jitendra Shrivastava
By Jitendra Shrivastava

शांत स्वभाव और सौम्य व्यक्तित्व के साथ खबरों की गहरी समझ। यही पहचान है जितेंद्र श्रीवास्तव की। पिछले...

Latest Posts