Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

MP Weather Update :MP में अगले 4 दिन भारी बारिश की चेतावनी, आज इंदौर- उज्जैन सहित कई शहर जमकर भिगेंगे

IMD ने ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, छतरपुर, दमोह, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, रायसेन, नर्मदापुरम, विदिशा, सीहोर, राजगढ़, आगर-मालवा, उज्जैन, इंदौर, धार, झाबुआ, नीमच और मंदसौर में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।
MP में अगले 4 दिन भारी बारिश की चेतावनी, आज इंदौर- उज्जैन सहित कई शहर जमकर भिगेंगे
IMD ने MP में अगले 4 दिन भारी बारिश की चेतावनी जारी की

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून पूरी तरह सक्रिय है और लगातार हो रही बारिश से कई जिलों में हालात बिगड़ गए हैं। पन्ना, छतरपुर, खंडवा समेत कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। मंगलवार को तेज बारिश के कारण कई सड़कें और संपर्क मार्ग बंद हो गए, जबकि नदियां और नाले उफान पर आ गए। कई जगह लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ा।

6 जिलों में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग (IMD) भोपाल के अनुसार, प्रदेश में अगले चार दिनों तक भारी से अति भारी बारिश होने की संभावना है। विभाग ने बुधवार के लिए MP के श्योपुर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, सागर और टीकमगढ़ में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में 24 घंटे के दौरान 4 से 8 इंच तक बारिश हो सकती है।

यह भी पढ़ें: MP Weather: 31 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

IMD ने ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, छतरपुर, दमोह, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, रायसेन, नर्मदापुरम, विदिशा, सीहोर, राजगढ़, आगर-मालवा, उज्जैन, इंदौर, धार, झाबुआ, नीमच और मंदसौर में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में तेज बारिश के साथ जलभराव और नदी-नालों का जलस्तर बढ़ने की आशंका है।

Breaking News

इन इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश जारी रहेगी

आलीराजपुर, बड़वानी, खरगोन, बुरहानपुर, खंडवा, हरदा, बैतूल, देवास, भोपाल, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, डिंडौरी, अनूपपुर, उमरिया, शहडोल, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, मैहर और सिंगरौली जिलों में हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने लोगों से मौसम को देखते हुए यात्रा करने और नदी-नालों से दूर रहने की सलाह दी है।

मंगलवार को भी जमकर बरसे बादल

मंगलवार को भी प्रदेश के कई हिस्सों में अच्छी बारिश दर्ज की गई। लगातार बारिश की वजह से दिन के तापमान में गिरावट आई और लोगों को गर्मी से राहत मिली। मौसम सुहावना बना रहा, लेकिन कई जगह जलभराव और यातायात प्रभावित रहा।

यह भी पढ़ें: Peoples Update Special : मध्यप्रदेश में वनकर्मियों को मिलेगी सुरक्षा की ट्रेनिंग, माफियाओं से निपटने के लिए मिलेगी मॉब कंट्रोल ट्रेनिंग

बड़े शहरों का आज का तापमान

  1. भोपाल: न्यूनतम 25°C और अधिकतम 28°C
  2. इंदौर: न्यूनतम 24°C और अधिकतम 29°C
  3. ग्वालियर: न्यूनतम 27°C और अधिकतम 31°C
  4. जबलपुर: न्यूनतम 25°C और अधिकतम 28°C

IMD ने लोगों को सतर्क रहने की अपील की

मौसम विभाग ने अगले चार दिनों तक लगातार बारिश की संभावना को देखते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। जरूरत न होने पर घर से बाहर निकलने से बचें, जलभराव वाले इलाकों और उफनते नदी-नालों के पास न जाएं। प्रशासन भी संवेदनशील क्षेत्रों पर नजर बनाए हुए है और लोगों से मौसम संबंधी अपडेट पर ध्यान देने की सलाह दी गई है।

Aakash Waghmare
By Aakash Waghmare

आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

Latest Posts