PlayBreaking News

Weather Update:अगले 24 घंटे इन राज्यों पर भारी, जानें दिल्ली, यूपी, MP समेत पूरे देश का मौसम

देशभर में मानसून का असर जारी है। मौसम विभाग (IMD) ने दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और पूर्वोत्तर के कई राज्यों में भारी बारिश, तेज हवाओं और भूस्खलन का अलर्ट जारी किया है। वहीं मध्य प्रदेश में अगले तीन दिन हल्की बारिश होने की संभावना है।
Follow on Google News
अगले 24 घंटे इन राज्यों पर भारी, जानें दिल्ली, यूपी, MP समेत पूरे देश का मौसम
मौसम विभाग (IMD) ने दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और पूर्वोत्तर के कई राज्यों में भारी बारिश, तेज हवाओं और भूस्खलन का अलर्ट जारी किया है।

देशभर में मानसून का असर जारी है। मौसम विभाग (IMD) ने दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और पूर्वोत्तर के कई राज्यों में भारी बारिश, तेज हवाओं और भूस्खलन का अलर्ट जारी किया है। वहीं मध्य प्रदेश में अगले तीन दिन हल्की बारिश होने की संभावना है।

देशभर में मानसून का असर अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग देखने को मिल रहा है। कई राज्यों में लगातार हो रही बारिश से बाढ़ और लैंडस्लाइड जैसी स्थिति बन गई है, जबकि कुछ राज्यों में मानसून कमजोर पड़ने लगा है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने कई राज्यों में भारी बारिश, तेज हवाओं और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है। वहीं लोगों से सावधानी बरतने और जरूरत पड़ने पर ही घर से बाहर निकलने की अपील की गई है। आइए जानते हैं देश के अलग-अलग राज्यों का मौसम कैसा रहने वाला है।

मध्य प्रदेश में अगले तीन दिन हल्की बारिश

मध्य प्रदेश में फिलहाल भारी बारिश से राहत मिलने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार 11, 12 और 13 जुलाई तक राज्य में हल्की से मध्यम बारिश होगी। इस दौरान किसी भी जिले में भारी बारिश का अलर्ट जारी नहीं किया गया है।

मौसम केंद्र भोपाल के मुताबिक, प्रदेश में सक्रिय मौसम प्रणाली कमजोर पड़ रही है। इसी कारण बारिश की तीव्रता कम रहेगी। हालांकि 14 जुलाई से एक नया सिस्टम सक्रिय हो सकता है, जिससे कुछ जिलों में फिर से भारी बारिश होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें: MP Weather Update : MP में अगले 4 दिन भारी बारिश की चेतावनी, आज इंदौर- उज्जैन सहित कई शहर जमकर भिगेंगे

भोपाल, इंदौर समेत सभी जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश

शनिवार को भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, ग्वालियर सहित प्रदेश के सभी 55 जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। कई जगहों पर गरज-चमक के साथ तेज हवाएं भी चलेंगी। मौसम विभाग ने बताया कि हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। ऐसे में खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचने की सलाह दी गई है।

पाकिस्तान के ऊपर बन रहा नया सिस्टम

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार पाकिस्तान के ऊपर एक पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) सक्रिय हो रहा है। इसका असर अगले सप्ताह उत्तर और मध्य भारत के कई राज्यों में देखने को मिल सकता है।

यह भी पढ़ें: Weather Update : 22 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 70 किमी/घंटा तक चल सकती हैं हवाएं

दिल्ली-NCR में बारिश का येलो अलर्ट

दिल्ली-NCR में शनिवार को भी मौसम खराब रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने पूरे क्षेत्र के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। कई इलाकों में तेज बारिश के साथ आंधी चल सकती है। हवा की रफ्तार 75 से 80 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंचने की संभावना है।

बारिश के कारण लोगों को उमस का भी सामना करना पड़ सकता है। दिल्ली में अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

उत्तर प्रदेश में ऑरेंज अलर्ट जारी

उत्तर प्रदेश में मानसून पूरी तरह सक्रिय है। भारतीय मौसम विभाग ने राज्य के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी देते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। लखनऊ स्थित क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार कई जिलों में अगले कुछ दिनों तक तेज बारिश जारी रह सकती है। पिछले 24 घंटे में मेरठ के मवाना में सबसे अधिक 315 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि मुजफ्फरनगर के जानसठ में 270.1 मिमी बारिश हुई।

यह भी पढ़ें: MP Weather: 31 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

राजस्थान में कमजोर पड़ा मानसून

राजस्थान में पिछले कई दिनों से हो रही भारी बारिश अब थमती नजर आ रही है। मौसम विभाग के अनुसार 10 जुलाई से राज्य में मानसून कमजोर हो गया है और अगले एक सप्ताह तक यही स्थिति बनी रह सकती है। इस दौरान अधिकांश जिलों में मौसम शुष्क रहेगा, जबकि कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है।

पश्चिम बंगाल में बारिश से जनजीवन प्रभावित

पश्चिम बंगाल के कई हिस्सों में शुक्रवार को तेज बारिश हुई। राजधानी कोलकाता में लगातार बारिश के कारण सड़कें जलमग्न हो गईं। स्कूल, कॉलेज और दफ्तर जाने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

उत्तराखंड के 7 सात जिलों में भारी बारिश का खतरा

उत्तराखंड में लगातार बारिश के कारण हालात चिंताजनक बने हुए हैं। पिछले 24 घंटे में भारी बारिश के चलते कई जगह भूस्खलन हुआ, जिससे राज्य की 118 सड़कें बंद हो गईं। मौसम विभाग ने देहरादून, पौड़ी, पिथौरागढ़, उधम सिंह नगर, चंपावत, नैनीताल और बागेश्वर जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

यमुनोत्री हाईवे का हिस्सा भूस्खलन में क्षतिग्रस्त

उत्तरकाशी जिले में यमुनोत्री नेशनल हाईवे का लगभग 100 मीटर हिस्सा भूस्खलन के कारण क्षतिग्रस्त हो गया है। लगातार बारिश से गंगा, यमुना और उनकी सहायक नदियों का जलस्तर भी तेजी से बढ़ रहा है। प्रशासन ने लोगों को नदी और नालों के किनारे जाने से बचने की सलाह दी है।

जम्मू-कश्मीर में बाढ़ और भूस्खलन का खतरा

मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों के लिए 11 और 12 जुलाई को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। लोगों को बाढ़, भूस्खलन और अचानक पानी बढ़ने जैसी घटनाओं से सावधान रहने की सलाह दी गई है। पुंछ जिले के मेंढर क्षेत्र में भारी बारिश के कारण कई इलाके जलमग्न हो गए। कई घरों को नुकसान पहुंचा, जबकि पुलिस और राहत दल ने अभियान चलाकर 25 लोगों को सुरक्षित बचाया।

हिमाचल प्रदेश के छह जिलों में येलो अलर्ट

हिमाचल प्रदेश में भी भारी बारिश और भूस्खलन का खतरा बना हुआ है। मौसम विभाग ने कांगड़ा, मंडी, कुल्लू, शिमला, सोलन और सिरमौर जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। पहले हुई भारी बारिश से कई सड़कें बंद हैं, पुलों को नुकसान पहुंचा है और कई जगह पेड़ गिर गए हैं। शिमला में 27 संपर्क मार्ग अभी भी बंद हैं, जबकि कालका-शिमला राष्ट्रीय राजमार्ग पर कई जगह पत्थर गिरने की घटनाएं सामने आई हैं।

पूर्वोत्तर राज्यों में पूरे सप्ताह भारी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार 10 से 16 जुलाई के बीच अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में लगातार बारिश होने की संभावना है। इन राज्यों में कई स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। लोगों को सतर्क रहने और प्रशासन की सलाह का पालन करने के लिए कहा गया है।

मौसम विभाग की लोगों से अपील

भारतीय मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है।

  • बिजली चमकने के समय खुले मैदान में न जाएं।
  • नदियों और नालों के पास जाने से बचें।
  • पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन की आशंका वाले इलाकों से दूर रहें।
  • मौसम विभाग की चेतावनियों पर लगातार नजर रखें।
Garima Vishwakarma
By Garima Vishwakarma

गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts