Weather Alert:17 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात की आशंका

देशभर में मॉनसून अब पूरी तरह सक्रिय हो चुका है। भारतीय IMD (IMD) के अनुसार उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में एक गहरा कम दबाव का क्षेत्र (लो प्रेशर एरिया) बन रहा है। यह सिस्टम अगले 24 घंटे में ओडिशा तट को पार करते हुए छत्तीसगढ़ की ओर बढ़ेगा।
इस मौसमी सिस्टम की वजह से देश के कई हिस्सों में लगातार बारिश होगी। IMD ने 17 राज्यों में भारी से अति भारी बारिश, तेज हवाएं और आकाशीय बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है। लोगों को मौसम खराब होने के दौरान विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
समुद्र में ऊंची लहरें, मछुआरों को चेतावनी
IMD के अनुसार इस सिस्टम का असर समुद्र पर भी देखने को मिलेगा। ओडिशा, पश्चिम बंगाल और महाराष्ट्र के तटीय इलाकों में समुद्र उग्र रहने की संभावना है। इसी वजह से मछुआरों को 7 जुलाई तक समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है। प्रशासन ने कहा है कि खराब मौसम के दौरान समुद्र में जाना जानलेवा साबित हो सकता है।
|
राज्य / शहर |
अधिकतम तापमान (°C) |
|
दिल्ली (नई दिल्ली) |
33°C |
|
महाराष्ट्र (मुंबई) |
29–31°C |
|
महाराष्ट्र (पुणे) |
27–29°C |
|
उत्तर प्रदेश (लखनऊ) |
32–34°C |
|
बिहार (पटना) |
31–33°C |
|
झारखंड (रांची) |
28–30°C |
|
राजस्थान (जयपुर) |
32–34°C |
|
हिमाचल प्रदेश (शिमला) |
21–23°C |
|
उत्तराखंड (देहरादून) |
27–29°C |
|
जम्मू-कश्मीर (श्रीनगर) |
28–30°C |
|
ओडिशा (भुवनेश्वर) |
29–31°C |
|
छत्तीसगढ़ (रायपुर) |
29–31°C |
|
पश्चिम बंगाल (कोलकाता) |
30–32°C |
महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा असर
इस समय महाराष्ट्र में Monsoon का सबसे ज्यादा असर देखने को मिल रहा है। लगातार हो रही तेज बारिश से कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई है। IMD ने मुंबई, ठाणे, पालघर और कोंकण-गोवा के तटीय इलाकों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं पुणे, सतारा और नासिक के घाट क्षेत्रों में रेड अलर्ट घोषित किया गया है।
भारी बारिश के चलते स्कूल-कॉलेज बंद
लगातार हो रही तेज बारिश और 55 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हवाओं को देखते हुए प्रशासन ने मुंबई, ठाणे और नवी मुंबई के सभी स्कूल और कॉलेज 6 जुलाई के लिए बंद रखने का फैसला किया है। अधिकारियों ने लोगों से बिना जरूरी काम के घर से बाहर न निकलने की अपील की है।
यह भी पढ़ें: MP Weather Update: IMD का बड़ा अलर्ट, भोपाल-इंदौर समेत 23 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट
दिल्ली में तीन दिन तक बारिश का दौर
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 6 से 8 जुलाई तक बारिश का दौर जारी रहेगा। IMD के अनुसार इस दौरान हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। साथ ही 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। बारिश के कारण अधिकतम तापमान करीब 33 डिग्री सेल्सियस रहेगा, जिससे लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिलेगी।
उत्तर प्रदेश में भी बारिश और बिजली गिरने का खतरा
उत्तर प्रदेश के कई जिलों में अगले तीन दिनों तक मौसम खराब रहने वाला है। नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ, बरेली, गोरखपुर समेत पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में 6 से 8 जुलाई के बीच बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इन इलाकों में 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। साथ ही बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है।
यह भी पढ़ें: Weather Update: देशभर के 20 राज्यों में आंधी-तूफान, बिजली गिरने और भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी
बिहार और झारखंड में भी भारी बारिश की चेतावनी
बिहार के पटना, गया और मुजफ्फरपुर सहित कई जिलों में भारी बारिश का अनुमान है। वहीं झारखंड के रांची, धनबाद और जमशेदपुर में भी 6 से 8 जुलाई के बीच तेज बारिश, आंधी और वज्रपात की संभावना है। IMD ने लोगों से खुले स्थानों पर जाने से बचने और बिजली चमकने के दौरान सुरक्षित स्थान पर रहने की सलाह दी है।
राजस्थान में भी बदलेगा मौसम
राजस्थान में भी मौसम का मिजाज पूरी तरह बदलने वाला है। जयपुर, उदयपुर, जोधपुर और बीकानेर समेत कई जिलों में 6 से 10 जुलाई तक बारिश का दौर जारी रहेगा। पूर्वी राजस्थान में बहुत भारी बारिश की संभावना है, जबकि पश्चिमी राजस्थान के कई इलाकों में भी अच्छी बारिश होने का अनुमान है।
हिमाचल-उत्तराखंड में लैंडस्लाइड का खतरा
हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में लगातार बारिश के कारणलैंडस्लाइड का खतरा बढ़ गया है। शिमला, मनाली, देहरादून और नैनीताल जैसे पहाड़ी इलाकों में 6 से 11 जुलाई तक भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। प्रशासन ने पर्यटकों और स्थानीय लोगों से पहाड़ी रास्तों पर यात्रा करते समय विशेष सावधानी बरतने की अपील की है।
जम्मू-कश्मीर में भी बिगड़ेगा मौसम
जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर, जम्मू और आसपास के कई जिलों में 11 जुलाई तक बारिश जारी रहने की संभावना है। IMD के अनुसार इन इलाकों में 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। साथ ही बिजली गिरने की भी आशंका है।
क्यों हो रही है इतनी ज्यादा बारिश?
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बना गहरा लो प्रेशर एरिया लगातार मजबूत हो रहा है। यह सिस्टम ओडिशा से होते हुए छत्तीसगढ़ और मध्य भारत की ओर बढ़ेगा। इसके कारण अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से लगातार नमी मिल रही है, जिससे देश के कई हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रहेगा।











