PlayBreaking News

TVK के साथ आई कांग्रेस :थलापति विजय को दिया समर्थन, शर्त ने बढ़ाया सियासी सस्पेंस

तमिलनाडु में विजय की TVK पार्टी सरकार बनाने के करीब पहुंच गई है। कांग्रेस ने समर्थन दे दिया है, लेकिन एक शर्त भी रखी है कि गठबंधन में सांप्रदायिक ताकतें शामिल न हों। 7 मई को विजय मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। हालांकि बहुमत के लिए अभी भी कुछ और सहयोग की जरूरत है।
Follow on Google News
थलापति विजय को दिया समर्थन, शर्त ने बढ़ाया सियासी सस्पेंस

तमिलनाडु में तमिलगा वेट्री कज़गम (टीवीके) पार्टी सरकार बनाने की ओर बढ़ रही है। पार्टी को बहुमत से कुछ सीटें कम हैं, लेकिन अब उसे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का समर्थन मिल गया है, जिससे सरकार बनाना आसान हो सकता है।

कांग्रेस ने रखी अहम शर्त

कांग्रेस ने टीवीके को समर्थन देने के साथ एक शर्त भी रखी है। पार्टी का कहना है कि गठबंधन में कोई भी ‘सांप्रदायिक ताकत’ शामिल नहीं होनी चाहिए। कांग्रेस नेताओं के मुताबिक, गठबंधन में सिर्फ वही दल रहें जिनका संविधान में विश्वास हो।

/img/15/1778057741867

समर्थन पर हुई चर्चा

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता केसी वेणुगोपाल ने पहले बताया था कि विजय ने समर्थन मांगा है। वहीं राहुल गांधी भी टीवीके को समर्थन देने के पक्ष में बताए जा रहे हैं। पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे चाहते थे कि फैसला राज्य इकाई ले। इसके बाद तमिलनाडु कांग्रेस नेताओं की बैठक में आधिकारिक तौर पर समर्थन का फैसला लिया गया।

ये भी पढ़ें: 7 मई को विजय ले सकते हैं CM पद की शपथ! तमिलनाडु में सरकार गठन की हलचल तेज, बहुमत से 10 सीट दूर TVK

मंत्री पद पर भी चर्चा

सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस सरकार में शामिल होने के लिए 2 मंत्री पद चाहती है। इस मुद्दे पर दोनों पार्टियों के बीच बातचीत जारी है।

7 मई को हो सकता है शपथ ग्रहण

जानकारी के अनुसार, विजय 7 मई को मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। उनका शपथ ग्रहण समारोह नेहरू स्टेडियम, चेन्नई में आयोजित हो सकता है। इसको लेकर टीवीके विधायकों को शहर में ही रुकने के निर्देश दिए गए हैं।

ये भी पढ़ें: Thalapathy Vijay : विजय बने विधायक दल के नेता, TVK बनी सबसे बड़ी पार्टी

कितनी सीटें किसके पास?

234 सीटों वाली तमिलनाडु विधानसभा में टीवीके को 108 सीटें मिली हैं, जो सबसे ज्यादा हैं। वहीं द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) को 59 और AIADMK को 47 सीटें मिली हैं। कांग्रेस के पास 5 विधायक हैं।

टीवीके को सरकार बनाने के लिए अभी और सहयोगियों की जरूरत पड़ सकती है। हालांकि, कांग्रेस के समर्थन से उसकी स्थिति काफी मजबूत हो गई है।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts