PlayBreaking News

7 मई को विजय ले सकते हैं CM पद की शपथ!तमिलनाडु में सरकार गठन की हलचल तेज, बहुमत से 10 सीट दूर TVK

तमिलनाडु में चुनाव नतीजों के बाद सरकार गठन को लेकर हलचल तेज हो गई है। TVK प्रमुख विजय राज्यपाल से मुलाकात कर सकते हैं और 7 मई को शपथ लेने की चर्चा है। 108 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनी TVK बहुमत से 10 सीट दूर है और कांग्रेस समेत अन्य दलों से समर्थन जुटाने की कोशिश कर रही है।
Follow on Google News
तमिलनाडु में सरकार गठन की हलचल तेज, बहुमत से 10 सीट दूर TVK

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद राज्य की राजनीति में तेजी से बदलाव हो रहा है। सभी दल सरकार बनाने के लिए अपने-अपने स्तर पर कोशिशों में जुट गए हैं। इस बीच तमिलगा वेट्ट्री कजगम (TVK) ने राज्यपाल से मिलने के लिए समय मांगा है।

राज्यपाल से मुलाकात करेंगे विजय

पार्टी सूत्रों के अनुसार, TVK प्रमुख विजय जल्द ही राज्यपाल राजेंद्र अर्लेकर से मुलाकात कर सकते हैं और सरकार बनाने का दावा पेश कर सकते हैं।

विजय बन सकते हैं नए मुख्यमंत्री!

सूत्रों का कहना है कि विजय 7 मई को मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। TVK ने चुनाव में 108 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी के रूप में जगह बनाई है, लेकिन बहुमत के लिए 118 सीटों की जरूरत है। यानी पार्टी अभी 10 सीट कम है।

ये भी पढ़ें: Thalapathy Vijay : विजय बने विधायक दल के नेता, TVK बनी सबसे बड़ी पार्टी

समर्थन जुटाने की कोशिशें जारी

सरकार बनाने के लिए TVK अन्य दलों से बातचीत कर रही है। पार्टी कांग्रेस, वाम दलों, VCK और छोटे दलों से समर्थन लेने की कोशिश कर रही है, ताकि जरूरी बहुमत हासिल किया जा सके।

ये भी पढ़ें: विजय की तमिलनाडु में सिनेमेटिक एंट्री, सीएम बनने के करीब

कांग्रेस जल्द लेगी फैसला

कांग्रेस के तमिलनाडु प्रभारी गिरिश चोडणकर ने बताया कि उन्होंने चुनाव की पूरी रिपोर्ट पार्टी नेतृत्व को सौंप दी है। अब आगे की रणनीति पर फैसला हाईकमान करेगा। उन्होंने यह भी कहा कि इस चुनाव में युवा और महिला मतदाताओं ने बड़ी संख्या में TVK को समर्थन दिया है, जिससे राज्य की राजनीति में बदलाव देखने को मिल रहा है।

ये भी पढ़ें: MK Stalin: तमिलनाडु में सत्ता परिवर्तन, चुनावी हार के बाद एमके स्टालिन ने मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफा

बड़े नेताओं को सौंपी गई रिपोर्ट

गिरिश चोडणकर ने अपनी रिपोर्ट मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी और के.सी. वेणुगोपाल को सौंप दी है।

इस चुनाव के बाद यह साफ हो रहा है कि तमिलनाडु की पारंपरिक राजनीति में बदलाव आ रहा है। खासकर युवा और महिला वोटर्स के रुझान ने नए राजनीतिक समीकरण बना दिए हैं।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts