Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Thalapathy Vijay :विजय बने विधायक दल के नेता, TVK बनी सबसे बड़ी पार्टी

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में TVK सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। पार्टी प्रमुख विजय को विधायक दल का नेता चुना गया है। 108 सीटों के साथ TVK बहुमत से 10 सीट पीछे है, फिर भी सरकार बनाने का दावा पेश किया गया है। पार्टी ने स्पष्ट किया है कि वह समर्थन के लिए किसी के सामने झुकेगी नहीं।
विजय बने विधायक दल के नेता, TVK बनी सबसे बड़ी पार्टी

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आ चुके हैं। इस बार तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) राज्य की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। नतीजों के बाद मंगलवार को पार्टी की अहम बैठक हुई, जिसमें सर्वसम्मति से पार्टी प्रमुख थलापति विजय को विधायक दल का नेता चुन लिया गया।

सरकार गठन को लेकर साफ रुख

बैठक में सरकार बनाने को लेकर पार्टी ने अपना रुख स्पष्ट किया। सूत्रों के अनुसार, TVK ने कहा कि वह सरकार बनाने के लिए किसी भी तरह का समझौता नहीं करेगी। पार्टी ने साफ किया कि वह समर्थन के लिए किसी के सामने ‘हाथ नहीं फैलाएगी’।

पार्टी का कहना है कि जो भी दल या विधायक खुद उनके पास समर्थन के लिए आएंगे, उनसे बातचीत की जाएगी। इसे ‘ऑर्गेनिक प्रक्रिया’ बताया गया है।

सहयोगी दलों को सत्ता में हिस्सेदारी संभव

सूत्रों के मुताबिक, अगर अन्य दल TVK का समर्थन करते हैं, तो उन्हें सरकार में उचित भागीदारी देने में भी पार्टी को कोई आपत्ति नहीं है। गठबंधन को लेकर पार्टी के वरिष्ठ नेता आगे बातचीत करेंगे।

ये भी पढ़ें: ‘मैं हर जगह विजेता हूं’ : फिल्म ‘घिली’ का डायलॉग विजय ने कर दिखाया सच, TVK बनी सबसे बड़ी पार्टी

बहुमत से 10 सीट दूर TVK

तमिलनाडु की कुल 234 विधानसभा सीटों में TVK को 108 सीटें मिली हैं। सरकार बनाने के लिए 118 सीटों की जरूरत होती है, यानी पार्टी बहुमत से 10 सीट कम है।

राज्यपाल को सरकार बनाने का दावा

विजय ने राज्यपाल को पत्र लिखकर सरकार बनाने का दावा पेश किया है। उन्होंने कहा कि TVK सबसे बड़ी पार्टी है, इसलिए उसे सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया जाना चाहिए। साथ ही पार्टी ने विधानसभा में बहुमत साबित करने का मौका देने की मांग की है।

ये भी पढ़ें: विजय की तमिलनाडु में सिनेमेटिक एंट्री, सीएम बनने के करीब

बहुमत साबित करने के लिए मांगा समय

पार्टी सूत्रों के अनुसार, TVK ने बहुमत साबित करने के लिए दो सप्ताह का समय मांगा है। अधिकारियों का कहना है कि किसी भी पार्टी को स्पष्ट बहुमत न मिलने की स्थिति में राज्यपाल कानूनी सलाह लेने के बाद ही फैसला करेंगे।

विजय ने दो सीटों से जीता चुनाव

पार्टी प्रमुख विजय ने पेरंबूर और तिरुचिरापल्ली ईस्ट दोनों सीटों से जीत हासिल की है। संभावना है कि वह एक सीट छोड़कर पेरंबूर सीट अपने पास रखेंगे।

ये भी पढ़ें: विजय की जीत के दिन 'लेडी लक' की एंट्री; बर्थडे पर घर पहुंची, रिश्ते की चर्चा फिर तेज

विजय के घर के बाहर सुरक्षा बढ़ाई

चुनाव नतीजों के बाद विजय के पनैयूर स्थित घर के बाहर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है, ताकि किसी भी स्थिति से निपटा जा सके।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts