M.P Weather Update:30 से अधिक जिलों में होगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Follow on Google News
30 से अधिक जिलों में होगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    भोपाल। मध्यप्रदेश में अगले दो दिन बारिश होने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को उत्तरी-पूर्वी हिस्से में एक लो प्रेशर एरिया और सर्कुलेशन सिस्टम सक्रिय हुआ, जिसका असर प्रदेश के कई हिस्सों में अगले दो दिनों तक देखने को मिलेगा। इस प्रभाव से प्रदेश के 30 से अधिक जिलों में बारिश हो सकती है।

    30 से अधिक जिलों में बारिश का अलर्ट

    जानकारी के मुताबिक, भोपाल, इंदौर, उज्जैन, नर्मदापुरम, ग्वालियर और जबलपुर संभाग के 30 से अधिक शहरों में बारिश, आंधी और गरज-चमक का मौसम रहेगा।

    Twitter Post

     तापमान में दर्ज की गई बढ़ोत्तरी

    रविवार को कई शहरों में धूप रही, जिससे दिन के तापमान में 1 से 2.9 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई। भोपाल में पारा 31.1 डिग्री तक पहुंच गया, जबकि इंदौर में 30.1 डिग्री, ग्वालियर में 31 डिग्री, उज्जैन में 30 डिग्री और जबलपुर में 29.8 डिग्री दर्ज किया गया। इसके अलावा, दतिया, गुना, नर्मदापुरम, खंडवा, रतलाम, श्योपुर, छिंदवाड़ा, दमोह, खजुराहो, मंडला, नौगांव, सतना और उमरिया में पारा 30 डिग्री रहा।

    Priyanshi Soni
    By Priyanshi Soni
    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts