Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

एमबीबीएस छात्र सुसाइड केस : पिता ने लगाया रैगिंग के आरोप ,बोले मानसिक प्रताड़ना ने ली बेटे की जान

एमबीबीएस छात्र सुसाइड केस : पिता ने लगाया रैगिंग के आरोप ,बोले  मानसिक प्रताड़ना ने ली बेटे की जान
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    इंदौर। एमजीएम मेडिकल कॉलेज के एमबीबीएस छात्र की आत्महत्या के मामले ने अब गंभीर रूप ले लिया है। परिजनों ने इस घटना के पीछे रैगिंग और मानसिक प्रताड़ना को कारण बताते हुए कॉलेज प्रबंधन पर सवाल खड़े किए हैं। मृत छात्र के पिता का कहना है कि उनका बेटा पढ़ाई के दबाव से नहीं, बल्कि लगातार हो रही प्रताड़ना से टूट चुका था।

    गौरतलब है कि सोमवार शाम एमजीएम मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में एमबीबीएस छात्र अंतरिक्ष अग्रवाल ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। घटना के अगले दिन ग्वालियर से इंदौर पहुंचे पिता पंकज अग्रवाल गहरे शोक और आक्रोश में नजर आए। उन्होंने पुलिस को बताया कि करीब एक माह पहले अंतरिक्ष ने अपनी मां को हॉस्टल में रैगिंग की जानकारी दी थी, लेकिन बाद में खुद ही इसे सीनियर्स का अनुशासन बताकर नजरअंदाज कर दिया।

    पिता के अनुसार, मौत से दो दिन पहले भी अंतरिक्ष ने किसी छात्र द्वारा लगातार परेशान किए जाने की बात कही थी। उस समय परिवार को यह अंदेशा नहीं था कि हालात इस हद तक बिगड़ चुके हैं। परिजनों का आरोप है कि कॉलेज प्रबंधन को कई बार शिकायतें दी गईं। इसके बाद जांच समिति गठित किए जाने की बात तो कही गई, लेकिन कार्रवाई को लेकर कॉलेज प्रशासन के बयान बदलते रहे। पहले दोषियों पर सख्त कदम उठाने की बात कही गई, फिर कॉलेज डीन ने रैगिंग से ही इनकार कर दिया। यही विरोधाभास अब जांच के घेरे में है।

    परिजनों ने बताया कि अंतरिक्ष परिवार का इकलौता बेटा था। उसने डॉक्टर बनने के सपने के साथ नीट परीक्षा पास की थी और कभी भी पढ़ाई को लेकर तनाव की शिकायत नहीं की। ऐसे में उसकी आत्महत्या पढ़ाई के दबाव की नहीं, बल्कि मानसिक उत्पीड़न की ओर इशारा करती है।

     

    Hemant Nagle
    By Hemant Nagle

    हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...Read More

    Latest Posts