13 वर्षीय बालक की हत्या का पुलिस ने करवाया - क्राइम सीन रिक्रिएट

Follow on Google News
13 वर्षीय बालक की हत्या का पुलिस ने करवाया - क्राइम सीन रिक्रिएट
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    इंदौर। 30 जनवरी को श्रीनगर कांकड़ में 13 वर्षीय बच्चे की निर्मम हत्या के मामले में आरोपी रेहान को जेल भेजने से पहले पुलिस ने मुख्य आरोपी रेहान को श्रीदेवी अपार्टमेंट ले जाकर घटनास्थल का रीक्रीएशन  कराया। इस दौरान उसने पुलिस को बताया कि बच्चे ने उससे पतंग उड़ाने के लिए मांझा मांगा था। इसी बहाने वह उसे छत पर ले गया और गलत इरादे से शर्त रखी। विरोध करने पर उसने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस रिमांड पूरा होने के बाद उसे और उसकी मां शहजादी बी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। वहीं, पुलिस ने उसके पिता और ताऊ को आगे की पूछताछ के लिए एक दिन और रिमांड पर लिया है।

    गौरतलब है कि 30 जनवरी को श्रीनगर कांकड़ क्षेत्र स्थित श्रीदेवी मल्टी में रहने वाले 13 वर्षीय बालक की हत्या कर दी गई थी। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने मल्टी में रहने वाले रेहान को गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया था। पूछताछ में सामने आया कि घटना के बाद सबूत मिटाने में उसके परिजनों ने भी मदद की थी। इसके बाद पुलिस ने रेहान के पिता अब्दुल शाकीर उर्फ बंटी, नयापुरा निवासी ताऊ अब्दुल रहमान तथा उसकी मां शहजादी बी को भी गिरफ्तार किया था।

    रिमांड अवधि समाप्त होने पर एमआईजी थाना पुलिस ने रेहान और उसकी मां को जेल भेज दिया, जबकि पिता और ताऊ को 5 फरवरी तक के लिए रिमांड पर रखा गया है। पुलिस के अनुसार शव को ठिकाने लगाने के समय दोनों ने जो कपड़े पहने थे, उनकी बरामदगी के लिए आज आरोपियों को घर ले जाया जाएगा।

    बताया गया कि मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे पुलिस रेहान को श्रीदेवी अपार्टमेंट लेकर पहुंची थी। छत पर क्राइम सीन रिक्रिएट करते हुए उसने बताया कि उसने गोगो पेपर के जरिए नशा किया था। उसी दौरान मल्टी में रहने वाले एक अन्य बच्चे से मिलने मृतक वहां आया था। पतंग के मांझे की मांग पर उसने इशारे से उसे पांचवीं मंजिल की छत पर बुलाया और चौथी मंजिल स्थित अपने फ्लैट से मांझा लाने का बहाना किया।

    आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने बच्चे से गलत हरकत की कोशिश की और शर्त रखी कि मांझा तभी देगा जब वह उसकी बात माने। बच्चे के इनकार करने पर उसने पहले मांझे से गला कसने का प्रयास किया। जब बच्चा चीखने-चिल्लाने लगा तो पास पड़ी नायलॉन की रस्सी से गला घोंट दिया और सीमेंट पाइप व ईंट से सिर पर वार कर दिया। बच्चे की मौत के बाद वह घबरा गया और अपने पिता व ताऊ को फोन किया। दोनों मौके पर पहुंचे और पहले उसे फटकार लगाई, फिर शव को कंबल में लपेटकर छत से नीचे फ्लैट तक ले जाने में उसकी मदद की। पुलिस पूरे घटनाक्रम की कड़ियों को जोड़ते हुए आगे की कार्रवाई कर रही है।

    Hemant Nagle
    By Hemant Nagle

    हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts