Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Ujjain:भगवान मनमहेश के रूप में निकलेंगे बाबा, कार्तिक माह की पहली सवारी आज, मंदिर समिति बैंड भी होगा शामिल

सोमवार को कार्तिक माह में बाबा महाकाल की पहली सवारी निकलेगी। इस दौरान पुलिस प्रशासन द्वारा कड़ी व्यवस्था की गई है।
Follow on Google News
भगवान मनमहेश के रूप में निकलेंगे बाबा, कार्तिक माह की पहली सवारी आज, मंदिर समिति बैंड भी होगा शामिल
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    उज्जैन। सोमवार यानी आज बाबा महाकाल की कार्तिक- अगहन माह की पहली सवारी निकलेगी। शाम 4 बजे मंदिर के सभा मंडपम में पूजन के बाद पालकी में सवार होकर बाबा प्रजा का हाल जानने महाकाल भगवान मनमहेश के रूप में नगर भ्रमण करेंगे। वहीं, पहली बार श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति का बैंड भी सवारी में शामिल होगा। इस बैंड में 30 सदस्य हैं, जो विभिन्न वाद्य यंत्रों से भक्ति गीत और भजनों की प्रस्तुति देंगे। बता दें, इस बैंड का शुभारंभ दीपावली के दिन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया था।

    पहली बार समिति का बैंड शामिल

    मंदिर समिति के सहायक प्रशासक आशीष फलवाड़िया ने बताया कि महाकालेश्वर की पहली सवारी से ही यह बैंड शामिल किया जाएगा। सवारी में पारंपरिक रूप से पुलिस बैंड, घुड़सवार दल, सशस्त्र पुलिस बल और भजन संध्या के सदस्य भी शामिल रहेंगे। सवारी श्री महाकालेश्वर मंदिर से शुरू होकर गुदरी चौराहा, कहारवाड़ी होते हुए रामघाट पहुंचेगी। रामघाट पर मां शिप्रा के जल से पूजन-अर्चन के बाद सवारी गुदरी बाजार और कहारवाड़ी होते हुए वापिस महाकाल मंदिर लौटेगी।

    Twitter Post

     17 नवंबर को निकलेगी राजसी सवारी

    कलेक्टर रोशन सिंह ने बताया कि इस साल 27 अक्टूबर को कार्तिक माह की पहली सवारी होगी। दूसरी सवारी 3 नवंबर को निकलेगी। इस दिन हरिहर मिलन होने से विशेष सवारी रात 12 बजे द्वारकाधीश गोपाल मंदिर पहुंचेगी। इसके बाद अगहन मास की पहली सवारी 10 नवंबर और राजसी सवारी 17 नवंबर को निकाली जाएगी।

    धूमधाम से निकेलगी बाबा की सवारी

    कलेक्टर ने कहा कि सभी व्यवस्थाएं पूरी कर दी गई हैं। नगर निगम सड़कों की सफाई, रोशनी और जर्जर इमारतों के चिह्नित करने का काम कर रहा है। साथ ही फायर ब्रिगेड और साइनेज की भी व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि सवारी पारंपरिक तरीके से पूरी धूमधाम के साथ निकाली जाएगी, ताकि भक्तों को दर्शन का अवसर मिल सके।

    Priyanshi Soni
    By Priyanshi Soni

    Latest Posts