Kantara Chapter-1:ऋषभ शेट्टी ने निभाए डबल रोल, फिल्म देखने के बाद भी फैंस पहचान नहीं पाए, मेकर्स ने जारी किया BTS वीडियो

Follow on Google News
ऋषभ शेट्टी ने निभाए डबल रोल, फिल्म देखने के बाद भी फैंस पहचान नहीं पाए, मेकर्स ने जारी किया BTS वीडियो
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    एंटरटेनमेंट डेस्क। फिल्म कांतारा चैप्टर 1 इस साल की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर बन चुकी है। फिल्म को ऋषभ शेट्टी ने न सिर्फ डायरेक्ट किया है, बल्कि दो अलग-अलग किरदार निभाकर ऑडियंस को चौंका दिया है। खास बात ये रही कि कई लोगों ने फिल्म तीन से चार बार देखी। जिसके बाद भी वे उनके बूढ़े किरदार को पहचान नहीं पाए। जब मेकर्स ने इसका वीडियो साझा कियो तो फैंस हैरान रह गए। 

    Uploaded media

    डबल रोल में दिखे ऋषभ शेट्टी

    बता दें कि, फिल्म में ऋषभ शेट्टी ने एक नहीं बल्कि दो रोल निभाए हैं। पहला किरदार तो सबको मालूम था, लेकिन दूसरा किरदार मायकारा के रूप में उन्होंने इतनी बारीकी से निभाया कि लोग पहचान ही नहीं सके। मेकर्स द्वारा शेयर किए गए सोशल मीडिया पर बिहाइंड द सीन (BTS) वीडियो ने अब इस राज से पर्दा उठा दिया है।

    8 घंटे में होता था मेकअप

    मेकर्स ने जो वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया, उसमें दिखाया गया कि फिल्म कांतारा चैप्टर 1 में ऋषभ शेट्टी ने डबल रोल निभाया है। वहीं, वीडियो में दिखाई दे रहा है कि मायकारा के लुक में आने के लिए ऋषभ शेट्टी को रोज करीब 7-8 घंटे तक मेकअप करना पड़ता था। मेकअप टीम की मेहनत और ऋषभ के समर्पण ने इस किरदार को पूरी तरह वास्तविक बना दिया।

    फैंस बोले - पहचान ही नहीं पाए

    वीडियो सामने आने के बाद फैंस लगातार सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा मैंने फिल्म तीन बार देखी, लेकिन यकीन ही नहीं हुआ कि मायकारा का रोल भी ऋषभ ने निभाया है। वहीं कई लोगों ने मेकअप टीम को मैजिक क्रिएटर्स बताया। तो कई लोग वीडियो को देखकर हैरान रह गए। 

    बॉक्स ऑफिस पर नया रिकॉर्ड

    कांतारा चैप्टर 1 ने अब तक 809 करोड़ रुपए की वर्ल्डवाइड कमाई कर ली है, जिससे उसने इस साल की दूसरी बड़ी फिल्म छावा को पीछे छोड़ दिया है। दमदार कहानी, शानदार एक्टिंग और टेक्निकल स्किल्स की वजह से फिल्म हर तरफ चर्चा में है।

    Mithilesh Yadav
    By Mithilesh Yadav

    वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts