Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

UK: इंग्लैंड में भारतीय मूल की महिला के साथ रेप, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

इंग्लैंड में बीते दिनों एक भारतीय मूल की महिला के साथ रेप की वारदात सामने आई है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
Follow on Google News
इंग्लैंड में भारतीय मूल की महिला के साथ रेप, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    इंग्लैंड स्थित वॉलसॉल के पार्क हॉल क्षेत्र में बीते शनिवार (25 अक्टूबर) एक भारतीय मूल की महिला के साथ रेप का मामला सामने आया है। आरोपी मूल रूप से इंग्लैंड का रहना वाला है। पुलिस ने सभी से आग्रह किया कि अगर किसी  को आरोपी दिखाई देता है तो तुरंत पुलिस को सूचना दें। 

    CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

    वेस्ट मिडलैंड्स पुलिस के मुताबिक, पीड़िता की उम्र 20 साल है। 25 अक्टूबर के दिन पुलिस को एक महिला की मुश्किल में होने की खबर मिली थी। जिसके बाद पुलिस ने मौके से सीसीटीवी फुटेज बरामद किेए थे। दावा है कि यह अपराध एक नस्लीय हमला है। वहीं, आरोपी की उम्र 30 वर्ष बताई जा रही है। 

    आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

    मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, डिटेक्टिव सुपरिंटेंडेंट (डीएस) रोनन टायरर ने कहा, यह युवती पर एक बेहद भयावह हमला था। हम अपराधी को पकड़ने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। हमारी टीम सबूत जुटा रही है और आरोपी की पहचान करने पर काम जारी है, उसे जल्द हिरासत में लिया जा सके। 

    पहले भी हो चुका नस्लीय हमला

    वहीं, स्थानीय लोगों ने बताया, कुछ हफ्तों पहले ही एक  ब्रिटिश सिख महिला से भी उसकी ‘नस्ल’ के कारण बलात्कार किया गया था। जिसके कारण समुदाय में डर है, जिसकेदेखते हुए इलाके में पुलिस की मौजूदगी बढ़ाई जाएगी। वहीं, सिख फेडरेशन यूके ने बताया कि वॉलसॉल की पीड़िता पंजाबी महिला है और आरोपी ने उसके घर का दरवाजा तोड़कर वारदात को अंजाम दिया था। 

    Priyanshi Soni
    By Priyanshi Soni

    Latest Posts