Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

ASEAN Summit: अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो से मिले एस. जयशंकर, आसियान सम्मेलन के दौरान हुई बैठक

मलेशिया में आसियान सम्मेलन के दौरान अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो की विदेश मंत्री एस. जयशंकर के साथ अहम बैठक हुई।
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो से मिले एस. जयशंकर, आसियान सम्मेलन के दौरान हुई बैठक
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    कुआलालंपुर। मलेशिया में आयोजित आसियान सम्मेलन के दौरान भारतीय विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो से मुलाकात की। इसकी जानकारी एस. जयशंकर ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट के जरिए दी। उन्होंने लिखा कि 'सुबह कुआलालंपुर में अमेरिका के विदेश सचिव मार्को रूबियो से मिलकर खुशी हुई। इस दौरान दोनों नेताओं ने भारत-अमेरिका के द्विपक्षीय संबंधों के साथ-साथ क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी चर्चा की। बैठक के बाद दोनों देशों के बीच संबंधों को मजबूत करने और व्यापार समझौते पर भी बातचीत हुई। बता दें कि यह बैठक मलेशिया में आयोजित आसियान सम्मेलन के दौरान हुई थी।

    Twitter Post

     देशों के साथ संबंध रखना जरूरी

    दरअसल, दोनों देशों के बीच टैरिफ विवाद चल रहा है। जिसको संभालने की कोशिश दोनों तरफ से जारी है। मलेशिया में अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने कहा कि 'भारत से रिश्तों की कीमत पर पाकिस्तान से संबंध मजबूत नहीं करेगा अमेरिका।' रूबियो ने कहा कि  'भारत को समझना चाहिए कि हमें कई देशों के साथ संबंध रखने की जरूरत है। हम पाकिस्तान के साथ अपने रणनीतिक संबंधों को बढ़ाने का अवसर देखते हैं।' मार्को रूबियो ने दोहराया कि 'अमेरिका-पाकिस्तान संबंधों में जो भी कदम उठाए जा रहे हैं, वह अमेरिका और भारत के बीच गहरे, ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण संबंधों के नुकसान पर नहीं हैं।'

    दबाव में नहीं करेंगे व्यापार

    भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौते को लेकर बातचीत जारी है, लेकिन कुछ मुद्दों पर अभी तक दोनों देशों में सहमति नहीं बन पाई है। हाल ही में, भारत के वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि 'हम यूरोपीय संघ के साथ सक्रिय रूप से बातचीत कर रहे हैं और अमेरिका से भी चर्चा चल रही है।' हालांकि, 'हम किसी भी समझौते में जल्दबाजी नहीं करना चाहते।' उन्होंने स्पष्ट किया कि 'भारत न तो कोई तय समय सीमा रखता है और न ही किसी दबाव या मजबूरी में आकर कोई समझौता करेगा।'

    Priyanshi Soni
    By Priyanshi Soni

    Latest Posts