इंदौर में 4 किमी तक हजारों वाहन दोनों और से फंसे , करीब 2 घंटे बाद खुला जाम 

Follow on Google News
इंदौर में 4 किमी तक हजारों वाहन दोनों और से फंसे , करीब 2 घंटे बाद खुला जाम 
फाइल फ़ोटो
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    इंदौर। शहर  में लगातार दूसरे दिन बायपास पर जाम लगा। 4 किमी तक हजारों वाहन दोनों और फंस गए। करीब 2 घंटे बाद वाहनों का निकलना शुरू हुआ लेकिन वे रेंगते हुए चले। जाम का कारण एक ट्राला का बंद होकर फंस जाना था। 

    जाम बायपास पर कल शाम कनाडिय़ा ब्रिज से संगम प्राइड के आगे तक लगा। 4 किमी लंबा जाम लगा जिसमें सैकड़ों वाहन फंस गए। एक के पीछे एक वाहनों की कतार लग गई। वाहन रेंगते हुए चल रहे थे। स्थिति यह थी कि 15 मिनट का सफर तय करने में 2 घंटे से ज्यादा का समय लग गया। कई वाहन चालक यू टर्न लेकर बोगदे से होते हुए मांगलिया पहुंचे, लेकिन यहां भी वाहनों की कतार लगने से कई बार जाम की स्थिति बनी।

     रविवार शाम को संगम प्राइड के सामने अचानक एक ट्रॉले के एक साइड के पहिए सडक़ से नीचे उतर गए और ट्रॉला फंस गया। तभी उसके पास चल रहा अन्य ट्रॉला अनियंत्रित होकर दूसरे ट्रॉले पर चढ़ गया। इससे वाहनों की कतार लग गई। काफी मशक्कत के बाद ट्रॉले को क्रेन की मदद से हटाया गया। वाहन चालकों ने बताया कि जाम में गाडिय़ां फंसती चली गईं। पीछे जाने का भी रास्ता नहीं बचा था। बोगदों में भी वाहनों की कतार लग गई थी। बड़ी मुश्किल से कई वाहनों ने यू टर्न लिया तो कुछ बोगदों के नीचे से शहर की तरफ गए और फिर देवास नाका से मांगलिया होते हुए निकले। रात करीब 9 बजे भी एक लेन में वाहन फंसते रहे।

    Hemant Nagle
    By Hemant Nagle

    हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts