Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

रायपुर :रेलवे की राष्ट्रीय तीरंदाजी का मुकाबला 30 अक्टूबर से, देशभर से खिलाड़ी होंगे शामिल, दर्शकों के लिए खास इंतजाम

Follow on Google News
रेलवे की राष्ट्रीय तीरंदाजी का मुकाबला 30 अक्टूबर से, देशभर से खिलाड़ी होंगे शामिल, दर्शकों के लिए खास इंतजाम
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर एक बार फिर बड़े खेल आयोजन की मेजबानी करने जा रही है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे खेल संघ (SECRSA) की ओर से 15वीं अखिल भारतीय रेलवे तीरंदाजी प्रतियोगिता (पुरुष एवं महिला वर्ग) का आयोजन 30 अक्टूबर से 1 नवंबर 2025 तक डब्ल्यूआरएस कॉलोनी स्थित सेकरसा स्टेडियम में किया जाएगा।

    देशभर के 12 जोन की टीमें होंगी शामिल

    बता दें कि, इस अंतर-रेलवे प्रतियोगिता में भारतीय रेलवे के 12 जोन की टीमें हिस्सा लेंगी। इनमें रिकर्व और कंपाउंड दोनों वर्गों के शीर्ष तीरंदाज अपने हुनर का प्रदर्शन करेंगे। तीन दिनों तक चलने वाले मुकाबलों में दर्शकों को रोमांचक स्पर्धाएं देखने को मिलेंगी। वहीं, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे खेल संघ के वरिष्ठ क्रीड़ा अधिकारी और वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी का मानना है कि यह आयोजन रायपुर और छत्तीसगढ़ में तीरंदाजी खेल के प्रसार में अहम भूमिका निभाएगा। 

    खिलाड़ियों और दर्शकों के लिए विशेष इंतजाम

    खेल संघ की ओर से आयोजन स्थल पर सुरक्षा, चिकित्सा, आवास और खानपान की व्यापक व्यवस्था की गई है। दर्शकों के लिए आरामदायक बैठने और देखने की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। इसके साथ-साथ यह प्रतियोगिता स्थानीय खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर के तीरंदाजों से सीखने और प्रेरणा लेने का अवसर देगी।

    रायपुर की खेल पहचान होगी मजबूत

    यह प्रतियोगिता न केवल तीरंदाजी खेल को नई ऊंचाई देगी बल्कि रायपुर की पहचान को राष्ट्रीय खेल मानचित्र पर और मजबूत करेगी। खेल संघ ने नागरिकों से अपील की है कि वे बड़ी संख्या में स्टेडियम पहुंचकर भारतीय तीरंदाजों का उत्साहवर्धन करें और इस रोमांचक खेत आयोजन का हिस्सा बने।

    Mithilesh Yadav
    By Mithilesh Yadav

    वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

    Latest Posts