Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

14 साल का रिश्ता टूटा...!जय भानुशाली-माही विज ने खींची तलाक की लकीर, भरोसे ने डुबोया प्यार का जहाज!

टीवी के मशहूर कपल जय भानुशाली और माही विज ने 14 साल पुराने रिश्ते को खत्म कर लिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों ने इसी साल जुलाई-अगस्त में तलाक के कागजात पर साइन किए। भरोसे की कमी को वजह बताया जा रहा है। दोनों के बीच बच्चों की कस्टडी का फैसला भी हो चुका है।
Follow on Google News
जय भानुशाली-माही विज ने खींची तलाक की लकीर, भरोसे ने डुबोया प्यार का जहाज!
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    टीवी इंडस्ट्री के ‘मेड फॉर ईच अदर’ कपल माने जाने वाले जय भानुशाली और माही विज के फैंस के लिए ये खबर किसी झटके से कम नहीं। जिनकी मुस्कुराहटों में प्यार झलकता था, अब उनके रिश्ते में आई दरार सबकुछ तोड़ चुकी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जय और माही ने अब अलग-अलग राहें चुन ली हैं।

    14 साल बाद टूटी डोर, खत्म हुआ ‘जय-माही’ का चैप्टर

    ‘बालिका वधू’ की मासूम सी माही और ‘डांस इंडिया डांस’ के एंकर जय भानुशाली की जोड़ी टीवी की सबसे प्यारी जोड़ियों में गिनी जाती थी। लेकिन अब खबर आई है कि इस कपल ने इसी साल जुलाई-अगस्त में कोर्ट में तलाक के कागज़ात पर साइन कर दिए हैं। सूत्रों की मानें तो दोनों कई महीनों से अलग रह रहे थे और रिश्ते को बचाने की कोशिशों के बावजूद कुछ भी पहले जैसा नहीं रहा।

    बच्चों की कस्टडी और ‘भरोसे’ की दीवार

    रिपोर्ट्स के अनुसार, बच्चों की कस्टडी का फैसला भी हो चुका है। बताया जा रहा है कि माही और जय के रिश्ते में भरोसे की कमी सबसे बड़ा कारण बनी। कपल ने सोशल मीडिया पर भी साथ की तस्वीरें पोस्ट करना बंद कर दिया था। आखिरी बार दोनों जून 2024 में एक साथ नज़र आए थे।

    पहले भी उड़ चुकी थीं तलाक की अफवाहें

    पहले भी दोनों के रिश्ते पर सवाल उठे थे। तब माही ने साफ लहजे में कहा था- मैं आपको क्यों बताऊं? क्या आप मेरे अंकल हैं? हालांकि, उस वक्त फैंस ने राहत की सांस ली थी, लेकिन अब ये खबर उनके लिए दिल तोड़ने वाली सच्चाई बनकर आई है।

    प्यार, गोद लिए बच्चे और अधूरी कहानी

    2011 में सात फेरे लेने वाले जय-माही ने 2019 में बेटी तारा का स्वागत किया था। इतना ही नहीं, दोनों ने दो बच्चों को गोद लेकर एक मिसाल पेश की थी। लेकिन अब सवाल उठता है — क्या प्यार की कहानी सोशल मीडिया की मुस्कुराहटों में ही सिमट गई थी?

    अब तक चुप हैं दोनों, पर फैंस के दिल में गूंज रही खामोशी

    जय और माही की ओर से अभी तक कोई औपचारिक बयान नहीं आया है, लेकिन फैंस की उम्मीदें अभी भी बाकी हैं कि कहीं ये ‘ब्रेकिंग’ सिर्फ एक ‘रूमर’ ही साबित हो।

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

    Latest Posts