Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

MP News :इंटरनेशनल खिलाड़ी रोहिणी कलम ने की आत्महत्या, देवास में फांसी लगाकर दी जान, नहीं मिला सुसाइड नोट

इंटरनेशनल खिलाड़ी रोहिणी कलम ने की आत्महत्या, देवास में फांसी लगाकर दी जान, नहीं मिला सुसाइड नोट
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    देवास। मध्य प्रदेश के देवास से एक दुखद खबर सामने आई है। अंतरराष्ट्रीय जुजित्सु खिलाड़ी और मार्शल आर्ट कोच रोहिणी कलम (35) ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह घटना अर्जुन नगर, राधागंज इलाके की है। रोहिणी एक दिन पहले ही आष्टा से देवास लौटी थीं, जहां वह एक निजी स्कूल में मार्शल आर्ट कोच के रूप में कार्यरत थीं। आत्महत्या के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है, क्योंकि घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

    नाश्ते के बाद फोन आया और फिर हुआ हादसा

    परिजनों के अनुसार, रविवार सुबह तक सब कुछ सामान्य था। रोहिणी ने परिवार के साथ बैठकर नाश्ता किया और सभी से हंसकर बात भी की। इसके कुछ देर बाद उन्हें एक फोन कॉल आया, जिसके बाद वह अपने कमरे में चली गईं और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। काफी देर तक जब वह बाहर नहीं आईं तो छोटी बहन ने सब्बल (लोहे की रॉड) से दरवाजा तोड़ा। अंदर जाकर देखा तो रोहिणी फांसी पर लटकी हुई थीं।

    मौके पर पहुंची पुलिस, नहीं मिला सुसाइड नोट

    सूचना मिलते ही बीएनपी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। पुलिस ने बताया कि कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है। मोबाइल फोन और कॉल डिटेल्स की भी जांच की जाएगी ताकि फोन कॉल के बाद की घटनाओं का पता लगाया जा सके।

    अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दिलाया था देश को गौरव

    रोहिणी कलम ने खेल जगत में देवास का नाम रोशन किया था। उन्होंने अबू धाबी में आयोजित अंतरराष्ट्रीय जुजित्सु प्रतियोगिता में पिछले साल ब्रॉन्ज मेडल जीता था। वह न सिर्फ एक खिलाड़ी थीं बल्कि कई युवाओं को आत्मरक्षा और मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग भी देती थीं।

    स्वास्थ्य समस्याओं से भी जूझ रहीं थीं

    जानकारी के अनुसार कुछ समय पहले रोहिणी का पेट में गठान का ऑपरेशन हुआ था। हालांकि परिवार ने इस बात की पुष्टि नहीं की कि यह मानसिक तनाव का कारण था या नहीं।

    परिजनों में पसरा मातम

    रोहिणी की मौत से परिवार और परिचितों में गहरा शोक है। परिजन सदमे में हैं और बार-बार यही कह रहे हैं कि उन्होंने ऐसा कदम क्यों उठाया। पड़ोसी और छात्र भी इस खबर से स्तब्ध हैं, क्योंकि रोहिणी हमेशा उत्साही, हंसमुख और प्रेरणादायक व्यक्तित्व के रूप में जानी जाती थीं। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिए विस्तृत जांच शुरू कर दी है।

    Mithilesh Yadav
    By Mithilesh Yadav

    वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

    Latest Posts