Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

MP Weather Update :20 जिलों में हुई तेज बारिश, उज्जैन ग्वालियर संभाग में भी बारिश का अलर्ट

मध्यप्रदेश के 20 से ज्यादा जिलों में रविवार को तेज बारिश हुई। ऐसा ही मौसम, सोमवार को भी रहेगा।
Follow on Google News
20 जिलों में हुई तेज बारिश, उज्जैन ग्वालियर संभाग में भी बारिश का अलर्ट
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    भोपाल। मध्यप्रदेश में लगातार बारिश का दौर जारी है। रविवार को प्रदेश के 20 से अधिक जिलों में कहीं रिमझिम तो कहीं तेज बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को भी ऐसा ही मौसम बने रहने के आसार हैं। ग्वालियर, चंबल, उज्जैन सहित आठ जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट जारी किया गया है। 

    ग्वालियर सहित अन्य जिलों में बारिश का अलर्ट

    मौसम विभाग के अनुसार, अरब सागर की खाड़ी में एक डिप्रेशन सक्रिय है, जिससे जुड़ा ट्रफ मध्यप्रदेश के बीच से गुजर रहा है। इसी कारण अगले तीन दिनों तक बारिश की संभावना बनी हुई है। अगले 24 घंटों में इसका सबसे ज्यादा असर ग्वालियर-चंबल और उत्तरी हिस्सों में देखने को मिलेगा, इसलिए इन क्षेत्रों में भारी वर्षा का अलर्ट जारी किया गया है।

    Twitter Post

     

    प्रदेश में जारी रहेगा बारिश का क्रम

    इसके बाद यह सिस्टम पूर्वी मध्यप्रदेश की ओर बढ़ेगा, जिससे वहां भी तेज बारिश की संभावना है। वहीं बंगाल की खाड़ी में सक्रिय एक और डीप डिप्रेशन अगले 48 घंटों में प्रदेश के मौसम को प्रभावित करेगा। इससे अगले कुछ दिनों तक बारिश का क्रम जारी रहेगा।

    मौसम विभाग ने 27 से 30 अक्टूबर तक बारिश, गरज-चमक और तेज हवा का अलर्ट जारी किया है। इसका असर भोपाल, इंदौर और उज्जैन समेत कई जिलों में दिखाई देगा।

    भोपाल में 24.2 डिग्री रहा तापमान

    रविवार को प्रदेश के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान 23 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। भोपाल में 24.2 डिग्री, इंदौर में 23.5 डिग्री, उज्जैन में 25.7 डिग्री, रतलाम में 24.2, धार में 23.2 और नर्मदापुरम में 24.6 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। खंडवा में 28.5, रायसेन में 28.2, शिवपुरी में 29.2, पचमढ़ी में 23.8 और छिंदवाड़ा में 27 डिग्री तापमान दर्ज हुआ।

    फरवरी तक रहेगा ठंड का असर

    मौसम विभाग के अनुसार, नवंबर से ठंड का असर तेजी से बढ़ेगा और इस बार सर्दी का दौर फरवरी तक जारी रहेगा। अनुमान है कि इस साल 2010 के बाद सबसे कड़ी सर्दी महसूस की जाएगी।

    Priyanshi Soni
    By Priyanshi Soni

    Latest Posts