Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

भोपाल-इंदौर में आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई : साइंस हाउस और मेडिकल कारोबारी के ठिकानों पर छापे, करोड़ों की टैक्स चोरी की आशंका

भोपाल-इंदौर में आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई : साइंस हाउस और मेडिकल कारोबारी के ठिकानों पर छापे, करोड़ों की टैक्स चोरी की आशंका
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल, इंदौर और मुंबई समेत कई शहरों में आयकर विभाग की टीमों ने एक साथ बड़ी कार्रवाई की। विभाग ने 30 से अधिक ठिकानों पर छापे मारे। कार्रवाई खासतौर पर भोपाल के एमपी नगर स्थित साइंस हाउस मेडिकल प्राइवेट लिमिटेड (SHMPL) और मेडिकल सर्जिकल कारोबारी राजेश गुप्ता से जुड़े ठिकानों पर केंद्रित रही। छापेमारी के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए सीआरपीएफ के जवान तैनात किए गए।

    साइंस हाउस मेडिकल के ठिकानों पर छापा

    सुबह करीब 5 बजे आयकर विभाग की टीम पांच गाड़ियों के काफिले के साथ गौतम नगर स्थित साइंस हाउस ग्रुप की बिल्डिंग पहुंची। इसके संचालक जितेंद्र तिवारी और सहयोगी रोहित गुप्ता, दिनेश बारोलिया और शिखा राजोरिया से पूछताछ की जा रही है। जानकरी के अनुसार, टैक्स चोरी से जुड़े भारी मात्रा में दस्तावेज जब्त किए गए हैं, जिनकी जांच जारी है।

    मेडिकल कारोबारी राजेश गुप्ता के घर छापा

    आयकर टीम ने भोपाल के लालघाटी पंचवटी पार्क स्थित राजेश गुप्ता के निवास पर भी छापा मारा। घर के बाहर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया। गुप्ता मेडिकल सर्जिकल उपकरणों का कारोबार करते हैं और साइंस हाउस से भी जुड़े बताए जाते हैं।

    Twitter Post

    इंदौर और मुंबई में भी कार्रवाई

    • इंदौर में साइंस हाउस के सहयोगी संस्थानों पर भी छापेमारी की गई।
    • मुंबई सहित अन्य शहरों में भी एक साथ तलाशी की कार्रवाई चल रही है।
    • अब तक विभाग ने 30 से अधिक ठिकानों पर छापे मारे हैं।

    कंपनी का बैकग्राउंड

    • साइंस हाउस मेडिकल प्राइवेट लिमिटेड का मुख्यालय भोपाल के गौतम नगर के मकान नंबर C-25 में 1994 से संचालित है।
    • कंपनी देशभर में मेडिकल उपकरणों की सप्लाई करती है।
    • इसके साथ ही पैथोलॉजी लैब, निजी अस्पताल और डायग्नोस्टिक सेवाएं भी उपलब्ध कराती है।
    • आईएएस और दलाल से संबंधों की चर्चा
    • सूत्रों का कहना है कि कंपनी और संबंधित कारोबारी कुछ सीनियर आईएएस अधिकारियों और दलालों से घनिष्ठ संबंध रखते हैं। हालांकि इस संबंध में आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

    स्थानीय लोगों की प्रतिक्रिया

    सुबह-सुबह अचानक गाड़ियों का काफिला और भारी सुरक्षा देखकर स्थानीय लोग हैरान रह गए। लोगों के बीच पूरे दिन चर्चा का विषय यह छापेमारी ही बनी रही।

    ये भी पढ़ें: इंदौर के एमवाय अस्पताल में लापरवाही, NICU में चूहों ने दो नवजातों के हाथ कुतरे, चूहे उछल-कूद करते VIDEO वायरल

    Manisha Dhanwani
    By Manisha Dhanwani

    मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...

    Latest Posts