Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

कोचिंग पढ़ाने वाले ने की गंदी हरकत : मंडीदीप में छात्राओं की शिकायत पर अभिभावकों ने कोचिंग पढ़ाने वाले युवक को किया पुलिस के हवाले

पुलिस की शुरूआती जांच में सामने आया कि कई दिनों से बैड टच करने के साथ ही करता था छात्राओं को गंदे इशारे
 मंडीदीप में छात्राओं की शिकायत पर अभिभावकों ने कोचिंग पढ़ाने वाले युवक को किया पुलिस के हवाले
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    मंडीदीप। कोचिंग पढ़ाने वाले युवक ने अपनी शिष्याओं के साथ गंदी हरकत करने के साथ ही दुष्कर्म की कोशिश की। इससे परेशान छात्राओं ने जब अपने परिवार को बताया तो लोगों ने आरोपी को घसीटते हुए ले जाकर पुलिस के हवाले कर दिया। 

    रायसेन जिले के औद्योगिक शहर मंडीदीप के पटेल नगर में आरोपी युवक आकाश पांडे उम्र 30 साल कोचिंग पढ़ाता है, जिसमें 8 और 10 वीं तक के छात्र-छात्राएं आते हैं। इन्ही में से कुछ छात्राओं के साथ आरोपी आकाश पांडे कई दिनों से गलत हरकतें कर रहा था, साथ ही कई बार बैड टच भी करता था। शुरूआत में तो छात्राएं चुप रहीं, लेकिन जब हरकतें बढ़ती गई तो अपने परिवार को जानकारी दी। इसके बाद परिवार और मोहल्ले के लोगों ने कोचिंग पर धावा बोलकर घेर लिया और पुलिस को सूचना दी। इस पर मंडीदीप थाना प्रभारी रंजीत सराठे पुलिस बल के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे और आरोपी को कब्जे में लिया। 

    मां-बाप के साथ रहता है कोचिंग संचालक आरोपी

    पुलिस के अनुसार 30 वर्षीय आरोपी आकाश पांडे अपने मां-पिता के साथ मंडीदीप में कई सालों से रहता है। आकाश पांडे स्कूली छात्र-छात्राओं की कोचिंग करता है। पुलिस की जांच में सामने आया है कि आरोपी कई छात्राओं से गलत हरकतें कर चुका है, लेकिन डर के कारण छात्राएं चुप रहीं। आखिर में तंग आकर दो नाबालिग छात्राओं ने इसकी शिकायत अपने मां-पिता से की, जिसके बाद अन्य परिवार भी सामने आए और सबने मिलकर पुलिस को बुलाया। 

    आरोपी को गिरफ्तार करके कोर्ट आर्डर से जेल भेजा गया

    आरोपी के खिलाफ उसी की कोचिंग में पढ़ने वाली दो माइनर गर्ल्स ने शिकायत की, जिसके बाद परिवारों ने पुलिस को शिकायत दर्ज कराई। इसके तत्काल बाद आरोपी को पकड़ लिया गया और कोर्ट में पेश किया गया, जहां से कोर्ट आर्डर पर जेल भेज दिया गया है। मामले की जांच जारी है। 
    -शीला सुराणा, अनुविभागीय पुलिस अधिकारी, मंडीदीप, रायसेन

    Vijay S. Gaur
    By Vijay S. Gaur

    विजय एस. गौर, पीपुल्स समाचार में रीजनल एडीटर हैं। साथ ही राजनीति, ब्यूरोक्रेसी, क्राइम, खेती-किसानी,...

    Latest Posts