Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

मप्र श्रम विभाग का टोल फ्री नंबर बना श्रमिकों का मददगार,अब एक कॉल पर हर समस्या का हो रहा समाधान

मध्य प्रदेश श्रम विभाग के टोल फ्री नंबर 1800-233-8888 पर अब मजदूरी, सेवा शर्त, ओवरटाइम, महिला एवं असंगठित श्रमिकों से जुड़ी शिकायतों का तेजी से समाधान हो रहा है। राज्य स्तरीय श्रम कंट्रोल रूम से श्रमिकों को बड़ी राहत मिली है।
अब एक कॉल पर हर समस्या का हो रहा समाधान
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    भोपाल। मध्य प्रदेश शासन के श्रम विभाग द्वारा प्रदेश के श्रमिकों एवं कर्मचारियों की श्रम संबंधी समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण के उद्देश्य से शुरू किए गए राज्य स्तरीय श्रम कंट्रोल रूम का अच्छा परिणाम सामने आया है। श्रमिक अपनी शिकायतें टोल-फ्री नंबर 1800 233 8888 पर दर्ज करा सकते हैं।

    श्रमिकों की शिकायतों का जल्द हो रहा निराकरण

    राज्य स्तरीय श्रम कंट्रोल रूम में 30 जनवरी तक कुल 115 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 86 शिकायतों का निराकरण किया जा चुका है। 29 शिकायतें प्रक्रियाधीन (Pending) हैं। इनके शीघ्र निराकरण के लिए संबंधित जिलों एवं अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं।

    श्रम मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा कि, श्रम विभाग यह सुनिश्चित कर रहा है कि श्रमिकों की प्रत्येक शिकायत पर संबंधित श्रम कानूनों के अंतर्गत समयबद्ध एवं निष्पक्ष कार्रवाई हो। इसके लिए लगातार मॉनिटरिंग भी की जा रही है।

    इन समस्याओं/शिकायतों के लिए कर सकते हैं कॉल

    मजदूरी का भुगतान न होना अथवा विलंब से भुगतान, न्यूनतम तम वेतन अधिनियम से संबंधित शिकायतें, सेवा समाप्ति, निलंबन एवं सेवा शर्तों से संबंधित विवाद, कार्य समय, साप्ताहिक अवकाश एवं ओवरटाइम से संबंधित शिकायतें, महिला श्रमिकों, असंगठित क्षेत्र एवं संविदा श्रमिकों से संबंधित मुद्दे आदि।

    इसके अलावा श्रम विभाग के अंतर्गत संचालित श्रम कल्याण मंडल, भवन एवं अन्य संन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल, असंगठित कर्मकार कल्याण मंडल इत्यादि से संबंधित मुद्दे तथा सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से संबंधित जानकारी एवं शिकायतें भी की जा सकती हैं।

    Manisha Dhanwani
    By Manisha Dhanwani

    मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...

    Latest Posts