मुरादाबाद: हैवान पत्नी ने की पति की हत्या, बेरहमी से पीटा, लगाया करंट; पुलिस ने चारों आरोपियों को किया गिरफ्तार

मुरादाबाद। मझोला थाना क्षेत्र में हुई इस घटना ने पूरे इलाके को दहला दिया है। पुलिस के मुताबिक पति को पहले बांधकर पीटा गया, फिर बिजली का करंट दिया गया और आखिर में जहर देकर हत्या कर दी गई। वारदात के पीछे अवैध संबंध और घरेलू विवाद की बात सामने आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और शुरुआती जांच में हत्या की पुष्टि हुई है।
छह साल पहले हुई थी शादी
मृतक पवन की शादी करीब छह साल पहले आंचल से हुई थी। दोनों की तीन साल की एक बेटी भी है और परिवार सामान्य जिंदगी जी रहा था। आसपास के लोगों के मुताबिक शुरुआती दिनों में पति-पत्नी के बीच सब कुछ ठीक था, लेकिन समय के साथ रिश्तों में दरार बढ़ने लगी। दोनों के बीच आए दिन लड़ाई झगड़े होते थे। पवन को पत्नी की हरकतों पर शक होने लगा था।
ये भी पढ़ें: राहुल गांधी भस्मासुर : BJP का बड़ा हमला, बोली- सालभर में दो फाड़ होगी कांग्रेस
पत्नी को भतीजे से हो गया था प्यार
पुलिस जांच में सामने आया कि आंचल का अपने ही रिश्ते के भतीजे अंकित के साथ प्रेम संबंध चल रहा था। दोनों की बढ़ती नजदीकियों को लेकर पवन लगातार विरोध करता था। इसी बात को लेकर घर में विवाद बढ़ता चला गया। पुलिस का कहना है कि पवन को रास्ते से हटाने की साजिश काफी समय से रची जा रही थी। आरोप है कि आंचल और अंकित ने मिलकर हत्या की योजना बनाई और बाद में इसमें आंचल की बहन शिखा और उसके बॉयफ्रेंड अजय को भी शामिल कर लिया गया। चारों ने मिलकर पवन की हत्या की प्लानिंग बनाई।
चारों आरोपियों ने मिलकर की हत्या
पुलिस के मुताबिक घटना वाले दिन चारों आरोपी घर के अंदर मौजूद थे। सबसे पहले पवन को काबू में किया गया ताकि वह किसी से मदद न मांग सके। इसके बाद उसे बांधकर बेरहमी से पीटा गया। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपियों ने बिजली के तारों से पवन को करंट भी लगाया। आरोपी यहां तक नहीं रुके उसके बाद उन्होंने पवन को दोबारा जहर पिलाया। पुलिस का कहना है कि यह पूरी वारदात को बेहद सुनियोजित तरीके से अंजाम दिया गया था।
ये भी पढ़ें: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा- एक्साइज ड्यूटी में कटौती से सरकार को 1 लाख करोड़ रुपए के राजस्व का नुकसान होगा
हत्या को आत्महत्या दिखाने की कोशिश की
जब पवन की मौत हो गई तो आरोपियों ने पूरी घटना को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की। पुलिस के अनुसार शव को सीढ़ियों से नीचे फेंका गया ताकि लोगों को लगे कि जहर खाने के बाद गिरने से उसकी मौत हुई है। घर वालों ने भी शुरुआत में यही कहानी बताई कि पवन ने खुद जहर खा लिया था। हालांकि पुलिस को मौके पर पहुंचते ही मामला संदिग्ध लगा। पवन के शरीर पर चोटों के कई निशान मिले, जिससे साफ हो गया कि मामला सिर्फ गिरने का नहीं है। इसके बाद पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने हत्या की आशंका को मजबूत कर दिया।
करंट लगाया फिर जहर देकर मार डाला
जांच में यह भी सामने आया कि वारदात से करीब चार दिन पहले आंचल की बहन शिखा घर में आकर रहने लगी थी। पुलिस को शक है कि इसी दौरान हत्या की पूरी योजना तैयार की गई। वारदात वाले दिन सभी आरोपी घर के अंदर मौजूद थे और हर किसी की अलग भूमिका तय थी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अगर सभी ने मिलकर पवन को नहीं पकड़ा होता तो उसे इतने लंबे समय तक काबू में रखना संभव नहीं था। यही वजह है कि पुलिस इस हत्या को पूरी तरह से प्री-प्लान्ड क्राइम मान रही है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने खोले राज,आरोपी गिरफ्तार
शुरुआती जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आने के बाद पुलिस ने पूरे मामले की गहराई से पड़ताल शुरू की। पूछताछ में कई विरोधाभासी बयान सामने आएं, जिसके बाद आरोपियों से सख्ती से पूछताछ की गई। धीरे-धीरे पूरी साजिश का खुलासा हो गया। पुलिस ने पत्नी आंचल, उसके प्रेमी अंकित, बहन शिखा और अजय को गिरफ्तार कर लिया है। अधिकारियों का कहना है कि मामले में हर पहलू की जांच की जा रही है और जरूरत पड़ने पर अन्य लोगों से भी पूछताछ की जाएगी।












