Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

डॉ. पुष्पराज भटेले बने IMA के स्टेट प्रेसीडेंट, जबलपुर के डॉक्टरों को किया गया सम्मानित

जबलपुर में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA), मध्यप्रदेश के 68वें राज्य सम्मेलन में नई कार्यकारिणी का निर्वाचन किया गया। 24 और 25 अक्टूबर को सागर में आयोजित सम्मेलन में डॉ. पुष्पराज भटेले को स्टेट प्रेसीडेंट और डॉ. दीपक साहू को मानद राज्य सचिव निर्वाचित किया गया। डॉ. संजीव वर्खड़े संयुक्त सचिव चुने गए।
डॉ. पुष्पराज भटेले बने IMA बने स्टेट प्रेसीडेंट

जबलपुर। डॉ. सुनील बहल, डॉ. अरविंद जैन, डॉ. अनिल ठाकुर और डॉ. राकेश पाठक को केंद्रीय परिषद का सदस्य निर्वाचित किया गया। नवागत प्रदेश अध्यक्ष डॉ. भटेले ने पीपुल्स समाचार से चर्चा में प्रदेश में डॉक्टरों की समस्याओं और मांगों का निराकरण हो यह पहली प्राथमिकता है। इसके लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री से चर्चा के लिए समय लिया जा रहा है। संगठन का सरकार के साथ समन्वय बेहतर हो इस पर भी काम किया जाएगा।

जबलपुर के इन डॉक्टरों को मिला सम्मान

सम्मेलन में जबलपुर के चिकित्सकों ने चिकित्सा सेवा, अकादमिक योगदान और संगठनात्मक गतिविधियों में उत्कृष्ट कार्यों के लिए विभिन्न पुरस्कार प्राप्त किए। डॉ. डी.के. तिवारी को वर्ष 2025-26 में उत्कृष्ट निजी चिकित्सा सेवा के लिए प्रतिष्ठित पद्मभूषण डॉ. एस.के. मुखर्जी अवॉर्ड फॉर बेस्ट प्राइवेट मेडिकल प्रैक्टिशनर से सम्मानित किया गया। वहीं डॉ. कविता एन. सिंह को प्रतिष्ठित बी.सी. रॉय ओरशन अवॉर्ड प्रदान किया गया। उन्होंने सम्मेलन में बी.सी. रॉय ओरशन भी प्रस्तुत किया। डॉ. संगीता श्रीवास्तव ने थैलेसीमिया विषय पर व्याख्यान दिया और IMA प्रशंसा पुरस्कार प्राप्त किया।

ये भी पढ़ें: 1349 सदस्यों के प्रतिनिधित्व और उत्कृष्ट कार्यों का सम्मान, डॉ. ऋचा शर्मा बनीं MP की बेस्ट प्रेसिडेंट

स्वास्थ्य विषयों पर चिकित्सकों ने दिए व्याख्यान

सम्मेलन में डॉ. नीना श्रीवास्तव ने किशोरियों में PCOS और डॉ. राखी बाजपेयी ने फर्टिलिटी एट फोर्टी विषय पर व्याख्यान प्रस्तुत किया। दोनों विषयों के माध्यम से महिलाओं के स्वास्थ्य और प्रजनन संबंधी मुद्दों पर विशेषज्ञों ने विचार साझा किए। डॉ. कावेरी पटेल को भी IMA प्रशंसा पुरस्कार प्रदान किया गया।

Breaking News

जबलपुर के चिकित्सकों की रही सहभागिता

सम्मेलन में जबलपुर मेडिकल कॉलेज के अधीक्षक डॉ. अरविंद शर्मा सहित डॉ. बी.के. डांग, डॉ. पुष्पराज पटेल, डॉ. पद्मिनी बरकड़े, डॉ. अजय सराफ, डॉ. अंकित सेठ और डॉ. अमिता सक्सेना सहित अन्य चिकित्सक मौजूद रहे। 

Sanjay Tiwari
By Sanjay Tiwari

Latest Posts