PlayBreaking News

G7 वर्किंग सेशन में पहुंचे मोदी :कल होर्मुज में भारतीयों की मौत का मुद्दा उठाया; ट्रंप भी थे मौजूद

समिट के पहले दिन आयोजित आउटरीच सेशन में मोदी ने होर्मुज स्ट्रेट में भारतीय नागरिकों की मौत का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि वैश्विक व्यापार के लिए बेहद महत्वपूर्ण इस समुद्री मार्ग में कई भारतीयों ने जान गंवाई है।
Follow on Google News
कल होर्मुज में भारतीयों की मौत का मुद्दा उठाया; ट्रंप भी थे मौजूद

एवियन। फ्रांस के एवियन में आयोजित 52वें G7 शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को वर्किंग सेशन में हिस्सा लिया। इस सत्र का विषय था- सभी के हित में संतुलित, समावेशी और टिकाऊ आर्थिक विकास को फिर से गति देना। मोदी ने अपने संबोधन में वैश्विक साझेदारी, भरोसे और ग्लोबल साउथ की अपेक्षाओं पर जोर दिया।

मोदी बोले- दुनिया में संसाधनों की नहीं, भरोसे की कमी

अपने संबोधन में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज की दुनिया पहले से अधिक परस्पर जुड़ी हुई है, लेकिन सफल साझेदारी की नींव भरोसे पर टिकी होती है। उन्होंने कहा कि आपसी विश्वास ही सबसे महत्वपूर्ण रणनीतिक संपत्ति है, जबकि वर्तमान समय में दुनिया संसाधनों की नहीं बल्कि भरोसे की कमी से जूझ रही है। मोदी ने भारत की ‘वसुधैव कुटुंबकम’ की भावना का उल्लेख करते हुए कहा कि विकास तभी प्रभावी होता है जब वह लोगों की आकांक्षाओं से जुड़ा हो।

ग्लोबल साउथ को समर्थन नहीं, बराबरी की साझेदारी चाहिए- मोदी

प्रधानमंत्री ने कहा कि किसी भी साझेदारी की असली परीक्षा यह नहीं है कि हम दूसरों के लिए क्या बनाते हैं, बल्कि यह है कि हम उन्हें अपने लिए कुछ बनाने में कितना सक्षम बनाते हैं। उन्होंने कहा कि ग्लोबल साउथ को दुनिया से केवल सहायता नहीं बल्कि समान भागीदारी की अपेक्षा है। देशों को लेन-देन आधारित सोच से आगे बढ़कर साझेदार के रूप में काम करना चाहिए।

Twitter Post

यह भी पढ़ें: एवियन : एक शहर, दो दौर... 1938 का इतिहास और 2026 का G7 समिट

होर्मुज स्ट्रेट संकट और भारतीयों की मौत का मुद्दा उठाया

समिट के पहले दिन आयोजित आउटरीच सेशन में मोदी ने होर्मुज स्ट्रेट में भारतीय नागरिकों की मौत का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि वैश्विक व्यापार के लिए बेहद महत्वपूर्ण इस समुद्री मार्ग में कई भारतीयों ने जान गंवाई है। समुद्री व्यापार से जुड़े नाविकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना सभी देशों की साझा जिम्मेदारी है। मोदी ने चेतावनी दी कि होर्मुज संकट और समुद्री व्यापार में आई बाधाओं का असर पूरी वैश्विक अर्थव्यवस्था पर पड़ रहा है।

ट्रंप से 16 महीने बाद मुलाकात, द्विपक्षीय बैठक की संभावना

G7 समिट के दौरान प्रधानमंत्री मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की 16 महीने बाद आमने-सामने मुलाकात हुई। दोनों नेताओं ने पहले ग्रुप फोटो सेशन में मुलाकात की, जहां ट्रम्प मोदी का हाथ पकड़े नजर आए। इसके बाद आउटरीच सेशन में ट्रम्प अपनी सीट से उठकर मोदी से मिले और दोनों के बीच करीब पांच मिनट बातचीत हुई। व्हाइट हाउस के अनुसार दोनों नेताओं के बीच बुधवार शाम द्विपक्षीय बैठक भी हो सकती है, जिसमें भारत-अमेरिका व्यापार समझौते, निवेश और रणनीतिक साझेदारी पर चर्चा होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें: G7 समिट में नेताओं की मजेदार बातचीत रिकॉर्ड: मेलोनी के सिगरेट छोड़ने पर मिली बधाई, ट्रम्प ने घड़ी और ग्रीनलैंड पर किया मजाक

कई देशों के नेताओं से भी मिले मोदी

G7 समिट के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने यूएई, मिस्र, केन्या, दक्षिण कोरिया और जापान के नेताओं के साथ भी बैठकें कीं। इन मुलाकातों में व्यापार, निवेश, रणनीतिक सहयोग और द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत बनाने पर चर्चा हुई। समिट में G7 सदस्य देशों के अलावा भारत समेत 12 देशों के नेताओं को आमंत्रित किया गया है।

Aakash Waghmare
By Aakash Waghmare

आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts