मिमी चक्रवर्ती के साथ बदसलूकी :सार्वजनिक कार्यक्रम में अपमान, आयोजकों के खिलाफ केस दर्ज

बंगाली एक्ट्रेस और पूर्व टीएमसी सांसद मिमी चक्रवर्ती को बोंगांव के एक सांस्कृतिक कार्यक्रम में अपमानजनक व्यवहार का सामना करना पड़ा। मिमी ने आयोजकों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और सोशल मीडिया पर घटना साझा की। फैंस नाराज हैं। आयोजकों ने आरोपों को गलत बताया।
सार्वजनिक कार्यक्रम में अपमान, आयोजकों के खिलाफ केस दर्ज
Mimi Chakraborti
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    मशहूर बंगाली एक्ट्रेस और पूर्व टीएमसी सांसद मिमी चक्रवर्ती को एक पब्लिक इवेंट के दौरान उत्पीड़न का सामना करना पड़ा। इस घटना के बाद मिमी ने आयोजकों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। उनके साथ हुई हरकत ने फैंस और लोगों को काफी चौंका दिया।

    मिमी के साथ घटना कहां और कब हुई?

    मिमी ने बताया कि यह घटना रविवार को बोंगांव शहर के नयाग्राम इलाके में आयोजित एक सांस्कृतिक कार्यक्रम में हुई। शिकायत के अनुसार, कार्यक्रम के दौरान आयोजकों में से एक तन्मय शास्त्री अचानक स्टेज पर चढ़ गए और उन्होंने मिमी का प्रोग्राम जबरदस्ती रोक दिया। इसके बाद आधी रात को उन्हें मंच से नीचे उतरने को कहा गया। मिमी ने कहा कि इस हरकत से उन्हें बहुत अपमानित महसूस हुआ।

    पुलिस में दर्ज शिकायत

    मिमी ने इस मामले में ईमेल के जरिए बोंगांव पुलिस स्टेशन में लिखित शिकायत दी। इसके अलावा उन्होंने सोशल मीडिया पर भी अपनी परेशानी साझा की, जिससे इस घटना पर लोगों का ध्यान गया। उनके फैंस ने मिमी के साथ हुई इस बदसलूकी पर गहरी निराशा और गुस्सा जताया।

    आयोजकों का पक्ष

    दूसरी ओर, कार्यक्रम के आयोजक 'युवक संघ क्लब' ने मिमी के आरोपों को गलत बताया है। आयोजकों का कहना है कि मिमी कार्यक्रम में तय समय से लगभग एक घंटा देर से पहुंची थीं और इसलिए ये विवाद हुआ।

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...

    Latest Posts