Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

भद्दे कमेंट, लो-एंगल वीडियो, कमर पर रखा हाथ! मौनी रॉय के साथ बदतमीजी का पूरा सच

हरियाणा के करनाल में एक इवेंट के दौरान मौनी रॉय के साथ कथित तौर पर बदसलूकी और उत्पीड़न का मामला सामने आया है। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर बताया कि स्टेज तक पहुंचते ही कुछ लोगों ने उनकी निजी सीमा तोड़ी, भद्दे कमेंट किए और गलत तरीके से वीडियो बनाए।
मौनी रॉय के साथ बदतमीजी का पूरा सच
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    टीवी और बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस मौनी रॉय हाल ही में हरियाणा के करनाल में एक इवेंट में पहुंचीं। यह इवेंट एक सेलिब्रेशन के तौर पर रखा गया था, लेकिन वहां उनके साथ जो हुआ, उसने एक्ट्रेस को अंदर तक हिला दिया। जिस मंच पर तालियों और सम्मान की उम्मीद थी, वहीं मौनी को असहजता, अपमान और डर का सामना करना पड़ा।

    स्टेज तक पहुंचते ही शुरू हुई परेशानी

    मौनी रॉय ने इस पूरे मामले को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए सामने रखा। उन्होंने बताया कि जैसे ही वह स्टेज की ओर बढ़ीं, कुछ लोगों का व्यवहार बेहद आपत्तिजनक हो गया। खास बात यह रही कि जिन लोगों ने यह हरकतें कीं, उनमें दो ऐसे अंकल भी शामिल थे, जिनकी उम्र दादा बनने लायक थी।

    एक्ट्रेस के मुताबिक, तस्वीरें खिंचवाने के बहाने कुछ पुरुषों ने उनकी कमर पर हाथ रखा। मौनी ने तुरंत इसका विरोध किया और साफ शब्दों में कहा कि ऐसा न करें। लेकिन उनकी आपत्ति को गंभीरता से लेने के बजाय, उन लोगों ने नाराजगी दिखानी शुरू कर दी।

    स्टेज पर पहुंचकर हालात और बिगड़े

    मौनी रॉय ने बताया कि स्टेज पर पहुंचने के बाद हालात और भी खराब हो गए। उन्होंने कहा कि दो अंकल सामने खड़े होकर भद्दे कमेंट कर रहे थे और गलत इशारे कर रहे थे। इतना ही नहीं, वे उन्हें नाम लेकर बुला रहे थे, जिससे माहौल और ज्यादा असहज हो गया।

    Uploaded media
    Uploaded media

    शुरुआत में मौनी ने शांति से बात संभालने की कोशिश की। उन्होंने इशारों में उन्हें रोकने का प्रयास किया, लेकिन इसका उल्टा असर हुआ। उन लोगों ने मंच की ओर गुलाब फेंकने शुरू कर दिए, जो देखने में भले ही सामान्य लगे, लेकिन हालात को और तनावपूर्ण बना रहे थे।

    परफॉर्मेंस छोड़ने तक का आया ख्याल

    एक समय ऐसा भी आया जब मौनी रॉय ने परफॉर्मेंस के बीच में ही स्टेज छोड़ने का फैसला कर लिया। वह कुछ कदम पीछे हटीं, लेकिन फिर खुद को संभालते हुए वापस आईं और प्रोफेशनल तरीके से अपनी परफॉर्मेंस पूरी की।

    एक्ट्रेस का कहना है कि सबसे ज्यादा दुख की बात यह रही कि वहां मौजूद किसी भी परिवार के सदस्य या इवेंट ऑर्गनाइजर ने उन लोगों को रोकने की कोशिश नहीं की। गलत व्यवहार खुलेआम चलता रहा और मौनी खुद को बेहद असुरक्षित महसूस करती रहीं।

    लो एंगल वीडियो और गालियां

    मौनी ने आगे बताया कि स्टेज ऊंचा था और वही अंकल नीचे से लो एंगल में वीडियो बना रहे थे। जब किसी ने उन्हें ऐसा करने से मना किया, तो उन्होंने गाली-गलौज शुरू कर दी। यह सब देखकर एक्ट्रेस को लगा कि हालात पूरी तरह उनके नियंत्रण से बाहर जा चुके हैं।

    Garima Vishwakarma
    By Garima Vishwakarma

    गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

    Latest Posts