Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

T20 world Cup :पाकिस्तान की आनाकानी, भारत से मैच खेलने पर फैसला नहीं, हाई लेवल मीटिंग के बाद भी असमंजस

पाकिस्तान ने टी20 विश्व कप (T20 world Cup) में अपनी भागीदारी को लेकर अंतिम फैसला शुक्रवार तक के लिए टाल दिया। टूर्नामेंट से बाहर किए गए बांग्लादेश को लेकर पाकिस्तान अपना फैसला नहीं कर पा रहा है।
पाकिस्तान की आनाकानी, भारत से मैच खेलने पर फैसला नहीं, हाई लेवल मीटिंग के बाद भी असमंजस
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    स्पोर्ट्स डेस्क। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के चेयरमैन मोहसिन नकवी ने सोमवार को प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से मुलाकात के बाद कहा कि बोर्ड पुरुषों के टी20 विश्व कप (T20 world Cup) में हिस्सा लेने पर आखिरी फैसला शुक्रवार या अगले सोमवार को लेगा। नकवी ने सोशल मीडिया पर इस बात की पुष्टि की कि सोमवार को प्रधानमंत्री के साथ उनकी मुलाकात के दौरान इस मुद्दे पर विस्तार से चर्चा हुई। 

    सभी विकल्पों पर विचार

    नकवी ने एक्स पर पोस्ट में लिखा, मेरी प्रधानमंत्री के साथ लंबी बैठक हुई और मैंने उन्हें ICC मामले के बारे में बताया। उन्होंने निर्देश दिया कि हम सभी विकल्पों पर विचार करते हुए इसे सुलझाएं। उन्होंने कहा, यह तय हुआ कि आखिरी फैसला शुक्रवार या अगले सोमवार को लिया जाएगा। सूत्रों के अनुसार प्रधानमंत्री ने नकवी से कहा कि पाकिस्तान को बांग्लादेश को हरसंभव मदद देनी चाहिए जिसे हाल में सात फरवरी से शुरू होने वाले टूर्नामेंट से बाहर कर दिया गया था।

    बदलती स्थिति के अनुसार निर्णय

    सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री को कई स्थितियों के बारे में बताया गया जिसमें पाकिस्तान का विश्व कप के लिए अपनी टीम नहीं भेजना या टूर्नामेंट में हिस्सा लेना लेकिन 15 फरवरी को भारत के खिलाफ होने वाले मैच का बहिष्कार करना शामिल है। पीसीबी ने पहले कहा था कि बांग्लादेश के टूर्नामेंट से बाहर होने के बाद बदलती स्थिति को देखते हुए सरकार ही इस टूर्नामेंट में पाकिस्तान की भागीदारी पर आखिरी फैसला लेगी। बीस टीम के इस टूर्नामेंट में बांग्लादेश की जगह स्कॉटलैंड को शामिल किया गया है।

    15 फरवरी को है भारत से मैच

    बांग्लादेश ने भारत में सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए अपने मैच श्रीलंका में स्थानांतरित करने की मांग की थी लेकिन आईसीसी ने इस प्रस्ताव को खारिज कर दिया और कहा कि ऐसा कोई भी पुख्ता खतरा मौजूद नहीं है। पाकिस्तान सात फरवरी को कोलंबो में नीदरलैंड के खिलाफ अपने टी20 विश्व कप अभियान की शुरुआत करेगा। जिसके बाद उसके मैच अमेरिका (10 फरवरी), भारत (15 फरवरी) और नामीबिया (18 फरवरी) के खिलाफ होंगे। पीसीबी ने रविवार को 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की जिसमें अनुभवी बाबर आजम शामिल हैं लेकिन हारिस रऊफ नहीं हैं। टीम की कप्तानी सलमान अली आगा करेंगे। 

    Naresh Bhagoria
    By Naresh Bhagoria

    नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

    Latest Posts