MP Weather Update :प्रदेश में मौसम का यू-टर्न, 28 जिलों में बारिश की चेतावनी, बढ़ेगी ठिठुरन

मध्यप्रदेश में मौसम का यू-टर्न, 28 जिलों में बारिश की चेतावनी जारी। घने कोहरे और सर्द हवाओं के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना। ठंड और तेज सर्दी बढ़ेगी, रात का तापमान कई शहरों में 10°C से नीचे जा सकता है। लोगों को मौसम की सतर्कता बरतनी जरूरी है।
Follow on Google News
प्रदेश में मौसम का यू-टर्न, 28 जिलों में बारिश की चेतावनी, बढ़ेगी ठिठुरन
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    मध्यप्रदेश में ठंड से राहत मिलने के बजाय लोगों की मुश्किलें और बढ़ने वाली हैं। प्रदेश में घने कोहरे और सर्द हवाओं के बीच अब बारिश का नया दौर शुरू होने जा रहा है। मौसम विभाग ने मंगलवार को भोपाल, ग्वालियर समेत प्रदेश के 28 जिलों में बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार, हरियाणा क्षेत्र में सक्रिय साइक्लोनिक सर्कुलेशन और उससे जुड़ी ट्रफ लाइन के कारण यह मौसम प्रणाली बनी है, जिसका असर अगले दो दिनों तक मध्यप्रदेश में बना रहेगा।

    प्रदेश में कई जगह छाए रहेंगे बादल

    मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि उत्तर भारत में बने इस सिस्टम के चलते प्रदेश के कई हिस्सों में बादल छाए रहेंगे और कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। बारिश के कारण ठंड और तेज हो जाएगी तथा सर्द हवाओं का असर भी बढ़ेगा। अगले दो दिनों तक प्रदेश का मौसम बिगड़ा रहेगा और लोगों को ठंड के साथ बारिश की परेशानी भी झेलनी पड़ेगी।

    27-28 जनवरी को कैसा रहेगा मौसम?

    मौसम विभाग के मुताबिक 27 जनवरी को भोपाल, ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, नीमच, मंदसौर, आगर-मालवा, राजगढ़, शाजापुर, देवास, विदिशा, सीहोर, हरदा, नर्मदापुरम, नरसिंहपुर, रायसेन, सागर, दमोह, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, सतना और पन्ना जिलों में बारिश के आसार हैं।

    वहीं 28 जनवरी को बारिश का दायरा बदल जाएगा और ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, दमोह, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, मैहर, उमरिया, शहडोल और कटनी जिलों में बादल और बारिश का असर देखने को मिलेगा।

    मौसम विभाग ने यह भी संकेत दिए हैं कि 30 जनवरी को उत्तर-पश्चिम भारत में एक और नया मौसम सिस्टम सक्रिय होगा, जिसका असर 2 से 3 दिन बाद मध्यप्रदेश में भी देखने को मिलेगा। इसके चलते फरवरी की शुरुआत भी बारिश और ठंड के साथ हो सकती है, जिससे लोगों को लगातार सर्द मौसम का सामना करना पड़ेगा।

    2 से 3 डिग्री तक गिर सकता है तापमान

    बारिश और शीतलहर के असर से प्रदेश के न्यूनतम और अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने का अनुमान है। कई शहरों में रात का तापमान एक बार फिर 10 डिग्री से नीचे जा सकता है। भोपाल में 25-26 जनवरी की रात न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।

    राजगढ़ प्रदेश का सबसे ठंडा जिला

    सोमवार को भोपाल, ग्वालियर, उज्जैन समेत प्रदेश के 20 से अधिक जिलों में घना कोहरा छाया रहा। रीवा में हालात इतने खराब रहे कि विजिबिलिटी मात्र 50 मीटर तक सिमट गई। रविवार और सोमवार की रात राजगढ़ प्रदेश का सबसे ठंडा जिला रहा, जहां न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ग्वालियर बड़े शहरों में सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री रहा। इसके अलावा दतिया और शिवपुरी में 8 डिग्री, पचमढ़ी में 8.2 डिग्री, नौगांव में 8.6 डिग्री, श्योपुर में 9.4 डिग्री, भोपाल में 11.2 डिग्री, इंदौर में 12.2 डिग्री, उज्जैन में 12 डिग्री और जबलपुर में 13.6 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।

    प्रदेश में लगातार बदल रहे मौसम के कारण आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है और आने वाले दिनों में ठंड, कोहरा और बारिश का असर और ज्यादा बढ़ने की संभावना है।

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts