PlayBreaking News

दौसा में हादसा :दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक में घुसी कार, 4 श्रद्धालुओं की मौत

राजस्थान के दौसा जिले में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर हुई भीषण सड़क दुर्घटना में चार श्रद्धालुओं की मौके पर मौत हो गई और एक घायल हुआ। तेज रफ्तार कार ट्रक से टकराकर 8 किमी तक घिसटती चली गई। पुलिस ने शवों को रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया। हादसे की जांच और ट्रक चालक की तलाश जारी है।
Follow on Google News
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक में घुसी कार, 4 श्रद्धालुओं की मौत
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    दौसा। राजस्थान के दौसा जिले में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर मंगलवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। जिसमें चार श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई और एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ। हादसा पापड़दा थाना क्षेत्र के पिलर नंबर 193 के पास सुबह करीब साढ़े पांच बजे हुआ।

    कैसे हुआ हादसा

    जानकारी के अनुसार, हरियाणा नंबर की अर्टिगा कार लालसोट (दौसा) से दिल्ली की ओर जा रही थी। कार में पांच लोग सवार थे, जो उज्जैन (MP) के महाकाल मंदिर के दर्शन कर नोएडा लौट रहे थे। इसी दौरान कार आगे चल रहे ट्रक में पीछे से जा घुसी, जिससे कार का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया और वाहन ट्रक में फंस गया। टक्कर इतनी तेज थी कि, कार लगभग 8 किलोमीटर तक ट्रक के साथ घिसटती चली गई। इस दौरान कार में सवार लोगों को बाहर निकलने का कोई मौका नहीं मिला।

    प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि, ट्रक चालक को टक्कर का तुरंत अहसास नहीं हुआ, जिस वजह से कार लंबे समय तक ट्रक के पीछे घिसटती रही।

    मरने वालों और घायल की जानकारी

    DSP दीपक मीणा ने बताया कि, कार में सवार पांच लोगों में से चार की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक सभी नोएडा (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले थे और महाकाल के दर्शन कर लौट रहे थे। मृतकों के नाम-

    • राहुल गुप्ता (35)
    • पारस अग्रवाल (35)
    • प्रिंस गुप्ता (23)
    • विक्रम सिंह (30)

    कार की सबसे पीछे की सीट पर बैठे बृजमोहन गुप्ता को मामूली चोटें आई हैं। उन्हें दौसा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    Uploaded media

    घायल युवक की हालत नाजुक

    हादसे की सूचना मिलते ही पापड़दा थाना पुलिस और एक्सप्रेसवे की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। कार और ट्रक को अलग करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। विशेष उपकरणों का इस्तेमाल कर कार से शवों को बाहर निकाला गया। DSP दीपक मीणा ने बताया कि, हादसे के बाद शवों को दौसा जिला अस्पताल की मॉर्च्यूरी में रखा गया। घायल युवक का इलाज चल रहा है और उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

    यातायात और सुरक्षा की स्थिति

    हादसे के कारण एक्सप्रेसवे पर कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहा। क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाने के बाद यातायात को फिर से सुचारू किया गया। प्रारंभिक जांच में यह माना जा रहा है कि, ओवरस्पीडिंग और कम विजिबिलिटी (जनवरी के कोहरे के कारण) हादसे की मुख्य वजह हो सकती है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और गवाहों के बयान की मदद से पूरे हादसे की छानबीन कर रही है।

    यह भी पढ़ें: प्रेम प्रसंग बना खूनी खेल हमलावर ने खुद के पेट में भी घोंपा चाकू युवती के भाई की हत्या, मां-बेटी घायल

    Manisha Dhanwani
    By Manisha Dhanwani

    मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

    Bhopal
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts