Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Sourav Ganguly Biopic :मार्च से शुरू होगा सौरव गांगुली की बायोपिक पर काम, राजकुमार राव निभाएंगे ‘दादा’ का किरदार

सौरव गांगुली की बहुप्रतीक्षित बायोपिक को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। निर्देशक-निर्माता लव रंजन ने पुष्टि की है कि फिल्म की आधिकारिक शुरुआत मार्च से होगी। इस बायोपिक में राजकुमार राव ‘दादा’ के किरदार में नजर आएंगे और उन्होंने भूमिका की तैयारी भी शुरू कर दी है।
मार्च से शुरू होगा सौरव गांगुली की बायोपिक पर काम, राजकुमार राव निभाएंगे ‘दादा’ का किरदार
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    भारतीय क्रिकेट के सबसे करिश्माई कप्तानों में शुमार सौरव गांगुली की बायोपिक को लेकर लंबे समय से चल रही अटकलों के बीच अब बड़ा अपडेट सामने आया है। निर्देशक-निर्माता लव रंजन ने पुष्टि की है कि यह बहुप्रतीक्षित प्रोजेक्ट मार्च से आधिकारिक रूप से शुरू किया जाएगा। फिलहाल यह फिल्म शुरुआती चरण में है।

    लव रंजन का बयान: मार्च से शुरू करेंगे बायोपिक

    लव रंजन ने हाल ही में कहा...‘हमने अभी-अभी अजय देवगन के साथ एक एक्शन फिल्म पूरी की है, जिसकी घोषणा पहले ही हो चुकी है और यह साल के अंत तक रिलीज होगी। इसके बाद हम मार्च में सौरव गांगुली की बायोपिक शुरू करने जा रहे हैं। इस प्रोजेक्ट पर काम चल रहा है।’

    राजकुमार राव बनेंगे सौरव गांगुली

    इस बायोपिक में राजकुमार राव लीड रोल में नजर आएंगे। वे पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान सौरव गांगुली उर्फ ‘दादा’ का किरदार निभाएंगे। खबरों के मुताबिक, राजकुमार राव ने इस रोल की तैयारी भी शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि वे गांगुली की तरह बाएं हाथ से बल्लेबाज़ी सीख रहे हैं, ताकि किरदार को ज्यादा वास्तविक बनाया जा सके।

    ‘क्रिकेट का महाराज’ सौरव गांगुली

    सौरव गांगुली को क्रिकेट जगत में ‘क्रिकेट का महाराज’ कहा जाता है। भारत के लिए 311 वनडे और 113 टेस्ट मैच खेले।  भारतीय टीम के सबसे सफल कप्तानों में गिने जाते हैं।  BCCI के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। उनकी कप्तानी में भारतीय टीम ने आक्रामकता और आत्मविश्वास की नई पहचान बनाई थी।

    राजकुमार राव का वर्कफ्रंट

    वर्कफ्रंट की बात करें तो राजकुमार राव जल्द ही आदित्य निम्बालकर की अगली फिल्म में नजर आएंगे। इसके साथ ही सौरव गांगुली की बायोपिक उनके करियर की सबसे चुनौतीपूर्ण और चर्चित फिल्मों में से एक मानी जा रही है।

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...

    Latest Posts