Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

मियामी एयरपोर्ट पर अचानक मचा हाहाकार, रनवे पार कर गाड़ियों से टकराया Amazon का कार्गो प्लेन, 5 की मौत

अमेरिका के मियामी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर Amazon Prime Air का कार्गो विमान लैंडिंग के दौरान रनवे से आगे निकल गया। विमान कई गाड़ियों से टकराने के बाद रुक गया और उसमें आग लग गई। हादसे में पांच लोगों की मौत हुई, जबकि पांच अन्य घायल बताए गए हैं। घटना के बाद एयरपोर्ट पर उड़ानें रोकनी पड़ीं और जांच शुरू हो गई।
मियामी एयरपोर्ट पर अचानक मचा हाहाकार, रनवे पार कर गाड़ियों से टकराया Amazon का कार्गो प्लेन, 5 की मौत
मियामी एयरपोर्ट पर धू-धू जलता कार्गो विमान

मियामी। अमेरिका के फ्लोरिडा में मियामी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर रविवार दोपहर एक बड़ा विमान हादसा हो गया। Amazon Prime Air का Boeing 767-300 कार्गो विमान सैन जुआन, प्यूर्टो रिको से मियामी पहुंचा था। दोपहर करीब 2 बजे विमान रनवे से आगे निकल गया और एयरपोर्ट के बाहर मौजूद कई वाहनों से जा टकराया। टक्कर के बाद विमान में आग भड़क उठी और आसपास धुएं का घना गुबार दिखाई देने लगा। हादसे में पांच लोगों की मौत हुई है, जबकि पांच लोग घायल हुएस्थानीय अधिकारियों के मुताबिक Prime Air की फ्लाइट 7598 लैंडिंग के दौरान रनवे से आगे निकल गई। विमान एयरपोर्ट के उत्तर-पश्चिमी हिस्से में पहुंचकर कई गाड़ियों और बड़े हैं। राहत दल ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने और फंसे लोगों को निकालने का काम शुरू किया।

X Post

रनवे से आगे निकलते ही हुआ हादसा

स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक Prime Air की फ्लाइट 7598 लैंडिंग के दौरान रनवे से आगे निकल गई। विमान एयरपोर्ट के उत्तर-पश्चिमी हिस्से में पहुंचकर कई गाड़ियों और बड़े वाहनों से टकराया। इसके बाद वहां आग लग गई। हादसे की तस्वीरों और वीडियो में विमान के आसपास धुआं उठता दिखाई दे रहा है।

X Post

पायलट और को-पायलट भी फंसे

मियामी-डेड रेस्क्यू फायर चीफ रे जदाल्लाह ने बताया कि हादसे के बाद विमान के अंदर पायलट और को-पायलट फंस गए थे। कुछ लोग अपनी गाड़ियों में भी फंसे मिले। बचाव दल ने मौके पर पहुंचकर लोगों को बाहर निकालने का काम शुरू किया। एक व्यक्ति के वाहन के नीचे फंसे होने की भी जानकारी सामने आई।

पांच लोगों की मौत, कई घायल

मियामी-डेड काउंटी के अधिकारियों ने बताया कि हादसे में पांच लोगों की मौत हुई है। तीन घायलों की हालत गंभीर बताई गई, जबकि दो लोगों को अपेक्षाकृत कम चोटें आईं। अधिकारियों ने यह भी कहा किविमान दुर्घटना के बाद मियामी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हवाई यातायात प्रभावित हुआ। सभी रनवे और टैक्सीवे कुछ समय के लिए बंद कर दिए गए। विमानों की आवाजाही रोकने के शुरुआती चरण में यह स्पष्ट नहीं था कि मृतकों में विमान में सवार लोग कितने थे या सड़क पर मौजूद लोग।

ईरान में फ्यूल टैंकर में भीषण धमाका, 11 लोगों की मौत और 7 घायल; ब्रेक फेल होने से हुआ हादसा

हादसे के बाद थम गया एयरपोर्ट

विमान दुर्घटना के बाद मियामी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हवाई यातायात प्रभावित हुआ। सभी रनवे और टैक्सीवे कुछ समय के लिए बंद कर दिए गए। विमानों की आवाजाही रोकने के कारण बड़ी संख्या में उड़ानों पर असर पड़ा। FlightAware के अनुसार, रविवार देर दोपहर तक करीब 250 उड़ानें देरी से चलीं।

आग और ईंधन रिसाव ने बढ़ाई मुश्किल

फायर ब्रिगेड की टीमों को आग बुझाने के साथ विमान से हो रहे ईंधन के रिसाव को रोकने में भी काफी मशक्कत करनी पड़ी। घटनास्थल पर कई दमकल गाड़ियां और राहत दल तैनात रहे। विमान सड़क के किनारे दो बड़े ट्रकों के पास रुका हुआ था और उसके कुछ हिस्सों से आग की लपटें निकलती दिखाई दीं।

32 साल पुराना था Boeing 767

हादसे में शामिल Boeing 767 करीब 32 साल पुराना बताया जा रहा है। इसे शुरुआत में यात्री विमान के तौर पर इस्तेमाल किया गया था। बाद में इसे कार्गो विमान में बदला गया। इस उड़ान का संचालन नॉर्थ कैरोलिना की कंपनी 21 Air कर रही थी और यह Amazon Prime Air के लिए उड़ान भर रहा था।

जांच एजेंसियां तलाशेंगी हादसे की वजह

अमेरिकी एविएशन अधिकारियों ने घटना की जांच शुरू कर दी है। National Transportation Safety Board की टीम भी मियामी पहुंच रही है। जांच में यह पता लगाने की कोशिश होगी कि विमान रनवे से क्यों आगेहादसे पर Amazon ने गहरा दुख जताया है। कंपनी ने मृतकों के परिवारों और हादसे से प्रभावित लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। कंपनी ने कहा है कि वह जांच में निकल गया और हादसे से पहले विमान में किसी तरह की तकनीकी समस्या थी या नहीं। फिलहाल हादसे की सही वजह सामने नहीं आई है।

‘गोली चलाई तो टैंकर डुबो देंगे’… ईरान ने अमेरिकी ड्रोन बोट को बनाया निशाना, तेल टैंकरों पर भी हमला

Amazon ने जताया दुख

हादसे पर Amazon ने गहरा दुख जताया है। कंपनी ने मृतकों के परिवारों और हादसे से प्रभावित लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। कंपनी ने कहा है कि वह जांच में अधिकारियों का पूरा सहयोग करेगी। वहीं, हादसे के बाद एयरपोर्ट के आसपास सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ा दी गई है।

Aditi Rawat
By Aditi Rawat

अदिति रावत | MCU, भोपाल से M.Sc.(न्यू मीडिया टेक्नॉलजी) | एंकर, न्यूज़ एक्ज़िक्यूटिव की जिम्मेदारिय...Read More

Latest Posts