‘गोली चलाई तो टैंकर डुबो देंगे’… ईरान ने अमेरिकी ड्रोन बोट को बनाया निशाना, तेल टैंकरों पर भी हमला

अमेरिका और ईरान के बीच चल रहा सैन्य तनाव लगातार गंभीर होता जा रहा है। करीब छह महीने से जारी संघर्ष के बीच ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने दावा किया है कि उसकी नौसेना ने अमेरिका की एक रिमोट से चलने वाली ड्रोन बोट पर हमला किया है। ईरान के मुताबिक, यह ड्रोन बोट होर्मुज के एक सुरक्षित इलाके में प्रवेश करने की कोशिश कर रही थी। IRGC ने कहा कि होर्मुज ईरान के नियंत्रण वाला रणनीतिक समुद्री क्षेत्र है। संगठन ने चेतावनी दी कि इस इलाके में किसी भी दुश्मन गतिविधि का जवाब दिया जाएगा। ईरान ने अमेरिका से क्षेत्र छोड़ने और अपनी सैन्य गतिविधियां बंद करने की भी अपील की है।
होर्मुज में ड्रोन बोट पर हमला
IRGC के अनुसार, अमेरिकी ड्रोन बोट होर्मुज के सुरक्षित क्षेत्र में जाने की कोशिश कर रही थी। इसके बाद ईरानी नौसेना ने उस पर कार्रवाई की। ईरानी पक्ष ने अपने बयान में अमेरिका को सख्त चेतावनी भी दी है। IRGC का कहना है कि इस रणनीतिक समुद्री रास्ते में किसी भी तरह की ऐसी गतिविधि को स्वीकार नहीं किया जाएगा, जिसे ईरान अपनी सुरक्षा के लिए खतरा मानता है।
ईरान के खार्ग द्वीप के पास धमाकों की आवाजें, टैंकर पर मिसाइल हमले का दावा
खर्ग आईलैंड के पास तेल टैंकर पर हमले की खबर
इस घटनाक्रम से पहले शनिवार सुबह ईरानी मीडिया ने खर्ग आईलैंड के पास एक तेल टैंकर पर हमले की खबर दी थी। रिपोर्ट के मुताबिक, जहाज पर कई अमेरिकी मिसाइलें दागी गईं। हमले के बाद जहाज के क्रू को उसे खाली करना पड़ा। इसके कुछ समय बाद अमेरिका की सेंट्रल कमांड यानी CENTCOM ने इस कार्रवाई की जिम्मेदारी लेने की बात कही। अमेरिकी के मुताबिक, यह कार्रवाई ईरान की ओर से अमेरिकी युद्धपोतों को निशाना बनाए जाने के बाद की गई थी। इसके बाद अमेरिका ने ईरान से जुड़े कई तेल टैंकरों पर हमला किया।
अमेरिका ने ईरान के तीन तेल टैंकरों को बनाया निशाना
CENTCOM के अनुसार, ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने क्षेत्रीय समुद्री इलाके में गश्त कर रहे दो अमेरिकी युद्धपोतों की ओर बैलिस्टिक मिसाइलें दागी थीं। अमेरिका ने इसके जवाब में ईरान के तीन कच्चे तेल ले जाने वाले टैंकरों पर कार्रवाई की। अमेरिकी अधिकारियों के मुताबिक, M/T डाउनी और M/T स्टार्क 1 को निशाना बनाया गया और दोनों जहाजों को नुकसान पहुंचा। वहीं, ओमान की खाड़ी में मौजूद खाली तेल टैंकर M/T काइलो को पूरी तरह नष्ट किए जाने की बात कही गई।
ब्रिक्स के न्यायिक मंच पर भोपाल का जिक्र, राष्ट्रीय न्यायिक अकादमी के जरिए सहयोग बढ़ाने पर जोर
पीट हेगसेथ ने ईरान को दी कड़ी चेतावनी
अमेरिकी रक्षा सचिव पीट हेगसेथ ने ईरान को सख्त चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि अगर ईरान अमेरिकी जहाजों पर हमला करता है तो अमेरिका उसके तेल टैंकरों को निशाना बनाने से पीछे नहीं हटेगा। हेगसेथ के मुताबिक, ईरान का तेल टैंकर बेड़ा अब सुरक्षित नहीं है। उनका यह बयान ऐसे समय आया है जब खाड़ी क्षेत्र में दोनों देशों के बीच समुद्री तनाव लगातार बढ़ रहा है। अमेरिका का कहना है कि उसकी कार्रवाई ईरानी हमलों के जवाब में की जा रही है, जबकि ईरान अमेरिकी सैन्य गतिविधियों को अपने क्षेत्र में दखल मान रहा है।



















