Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

MCC ने NEET UG 2025 की फर्स्ट राउंड काउंसलिंग पर लगाई रोक, जल्द जारी होगा नया शेड्यूल

मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने NEET UG 2025 की काउंसलिंग के पहले राउंड की चॉइस फिलिंग और चॉइस लॉकिंग प्रक्रिया को 5 अगस्त को अस्थायी रूप से रोक दिया है। MCC ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट mcc.nic.in पर एक नोटिस जारी कर कहा है कि यह प्रक्रिया रोक दी गई है और जल्द ही नया शेड्यूल घोषित किया जाएगा। हालांकि, MCC ने इसे रोकने का कारण नहीं बताया है।
Follow on Google News
MCC ने NEET UG 2025 की फर्स्ट राउंड काउंसलिंग पर लगाई रोक, जल्द जारी होगा नया शेड्यूल
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने NEET UG 2025 की काउंसलिंग के पहले राउंड की चॉइस फिलिंग और चॉइस लॉकिंग प्रक्रिया को 5 अगस्त को अस्थायी रूप से रोक दिया है। MCC ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट mcc.nic.in पर एक नोटिस जारी कर कहा है कि यह प्रक्रिया रोक दी गई है और जल्द ही नया शेड्यूल घोषित किया जाएगा। हालांकि, MCC ने इसे रोकने का कारण नहीं बताया है।

    कब शुरू हुई थी प्रक्रिया?

    NEET UG 2025 का रिजल्ट 14 जून को जारी हुआ था। इसके बाद MCC ने काउंसलिंग की प्रक्रिया 21 जुलाई से शुरू की थी, जिसमें रजिस्ट्रेशन, पेमेंट और चॉइस फिलिंग शामिल था।

    • रजिस्ट्रेशन और पेमेंट : 21 से 28 जुलाई तक
    • चॉइस फिलिंग : 22 से 28 जुलाई तक
    • चॉइस लॉकिंग : 28 जुलाई को शाम 4 बजे से रात 11:55 बजे तक
    • सीट अलॉटमेंट : 29 और 30 जुलाई
    • रिपोर्टिंग डेट : 1 अगस्त से 6 अगस्त
    • डेटा वेरिफिकेशन : 7 और 8 अगस्त

    किन उम्मीदवारों के लिए होती है काउंसलिंग?

    MCC NEET UG 2025 पास करने वाले छात्रों के लिए काउंसलिंग आयोजित करता है। यह काउंसलिंग निम्नलिखित सीटों के लिए होती है-

    • 15% अखिल भारतीय कोटा (AIQ) सीटें
    • AIIMS, JIPMER, BHU, AMU, ESIC संस्थानों की सभी सीटें
    • केंद्रीय और डीम्ड विश्वविद्यालय
    • AFMC और ESIC का बीमित व्यक्ति कोटा
    • MCC द्वारा समन्वित संस्थागत कोटा सीटें

    संस्थान भी रहे तैयार, छुट्टियों में भी काम होगा

    MCC ने सभी मेडिकल कॉलेजों और संस्थानों को निर्देश दिया है कि वे काउंसलिंग के समय-सारणी का पालन करें। साथ ही शनिवार, रविवार और सरकारी छुट्टियों को भी नियमित कार्य दिवस मानें, ताकि काउंसलिंग प्रक्रिया में कोई रुकावट न आए।

    क्या करें स्टूडेंट्स?

    फिलहाल सभी कैंडिडेट्स को सलाह दी जाती है कि वे MCC की वेबसाइट पर नजर बनाए रखें। जैसे ही नया शेड्यूल घोषित किया जाएगा, काउंसलिंग की प्रक्रिया फिर से शुरू होगी।

    NEET UG 2025 काउंसलिंग के लिए ऐसे करें रजिस्ट्रेशन

    • ऑफिशियल वेबसाइट mcc.nic.in पर जाएं।
    • UG मेडिकल काउंसलिंग सेक्शन पर क्लिक करें।
    • NEET UG क्रेडेंशियल का उपयोग करके लॉग इन करें।
    • एप्लीकेशन फॉर्म पूरा करें और प्रोसेसिंग फीस पे करें।
    • जरूरी डॉक्यूमेंट (NEET स्कोरकार्ड, फोटो आईडी आदि) अपलोड करें।
    • कॉलेजों और सिलेबस की अपनी चॉइस भरें और लॉक करें।
    • भविष्य के लिए डाउनलोड करके रखें।
    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

    Latest Posts