Maruti Suzuki:14 जून तक बुकिंग पर ₹30 हजार तक की बचत, छोटी कारों पर मिलेगा फायदा

मारुति सुजुकी ग्राहकों के लिए अपनी गाड़ियों पर एक शानदार ऑफर लेकर आई है। 14 जून तक बुकिंग करने पर ₹30 हजार तक की बचत का आखिरी मौका मिलेगा।
14 जून तक बुकिंग पर ₹30 हजार तक की बचत, छोटी कारों पर मिलेगा फायदा

देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया ने ग्राहकों को राहत देने के लिए अपनी छोटी कारों पर खास प्राइस प्रोटेक्शन स्कीम लॉन्च की है। कंपनी की यह योजना 14 जून 2026 तक लागू रहेगी। ऐसे में ग्राहक इस तारीख तक बुकिंग करके कीमत बढ़ने से पहले पुरानी कीमत पर कार खरीद सकते हैं और 30 हजार रुपए तक की बचत कर सकते हैं।

छोटी कारों पर मिलेगा फायदा

मारुति सुजुकी की इस योजना में कंपनी की एंट्री लेवल और सबसे ज्यादा बिकने वाली छोटी कारें शामिल हैं। इनमें ऑल्टो K10, एस-प्रेसो, सेलेरियो और वैगनआर जैसी गाड़ियां शामिल हैं। कंपनी ने साफ किया है कि 14 जून 2026 तक इन कारों की बुकिंग कराने वाले ग्राहकों पर नई बढ़ी हुई कीमतें लागू नहीं होंगी। यानी ग्राहक पुराने रेट पर ही कार खरीद सकेंगे।

मई में कंपनी ने बढ़ाई थीं कीमतें

मारुति सुजुकी ने मई महीने में घोषणा की थी कि वह जून 2026 से अपने सभी मॉडलों की कीमतों में बढ़ोतरी करेगी। कंपनी के मुताबिक अलग-अलग मॉडल के हिसाब से कीमतों में अधिकतम 30 हजार रुपए तक का इजाफा किया जाएगा। महंगाई, कच्चे माल की लागत और बढ़ते ऑपरेशनल खर्च को देखते हुए कंपनी ने यह फैसला लिया था।

ये भी पढ़ें: Share Market Today: ऊपरी स्तर से 630 अंक टूटा सेंसेक्स, निफ्टी 27 अंक गिरकर 23215 पर बंद; मीडिया और रियल्टी सेक्टर में बिकवाली

ग्राहकों को राहत देने के लिए लाई गई योजना

मारुति सुजुकी इंडिया के मार्केटिंग और सेल्स के सीनियर एग्जीक्यूटिव ऑफिसर पार्थो बनर्जी ने कहा कि डीलर्स और चैनल पार्टनर्स की ओर से लगातार यह फीडबैक मिल रहा था कि कई ग्राहक कीमत बढ़ने की वजह से कार खरीदने का फैसला टाल सकते हैं। इसी को देखते हुए कंपनी ने छोटी कार खरीदने वाले ग्राहकों के लिए प्राइस प्रोटेक्शन स्कीम शुरू की है, ताकि उन्हें राहत मिल सके।

महंगाई के बीच ग्राहकों को राहत

कंपनी का कहना है कि बढ़ती महंगाई और लागत दबाव के बावजूद ग्राहकों के लिए किफायती विकल्प बनाए रखना जरूरी है। यही वजह है कि छोटी कारों पर यह विशेष स्कीम शुरू की गई है। ऑटो सेक्टर विशेषज्ञों का मानना है कि यह योजना एंट्री लेवल कार सेगमेंट में बिक्री बढ़ाने में मदद कर सकती है, क्योंकि कीमत बढ़ने से पहले ग्राहक तेजी से बुकिंग करा सकते हैं।

ये भी पढ़ें: Gold-Silver Price Today: सोना ₹5373 सस्ता होकर ₹1.47 लाख पर पहुंचा, चांदी ₹12655 टूटी; ऑल टाइम हाई से ₹29 हजार सस्ता हुआ गोल्ड

14 जून के बाद बढ़ी कीमत देनी होगी

अगर ग्राहक 14 जून के बाद इन कारों की बुकिंग करते हैं, तो उन्हें नई बढ़ी हुई कीमत चुकानी पड़ेगी। ऐसे में यह स्कीम उन लोगों के लिए बड़ा मौका है जो आने वाले दिनों में नई छोटी कार खरीदने की योजना बना रहे हैं।

Sumit  Shrivastava
By Sumit Shrivastava

सुमित श्रीवास्तव एक अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल, बिजनेस पत्रकार और शोधकर्ता हैं। मास कम्युनिकेशन में M.P...Read More

Latest Posts