Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

जबलपुर: कॉलेजों के छात्र सिखाएंगे सुरक्षित निवेश के तरीके, ऑनलाइन ठगी से बचाने के लिए शुरू होगा प्रोजेक्ट जागरूक

ऑनलाइन ठगी के बढ़ते खतरे के बीच अब कॉलेजों के विद्यार्थी लोगों को निवेश के सही तरीके और आर्थिक धोखाधड़ी से बचने के गुर सिखाएंगे। इसके लिए प्रदेश के कॉलेजों में प्रोजेक्ट जागरूक शुरू करने की तैयारी चल रही है।
जबलपुर: कॉलेजों के छात्र सिखाएंगे सुरक्षित निवेश के तरीके, ऑनलाइन ठगी से बचाने के लिए शुरू होगा प्रोजेक्ट जागरूक
कॉलेजों के छात्र सिखाएंगे सुरक्षित निवेश के तरीके

जबलपुर। उच्च शिक्षा संचालनालय ने सेबी और राष्ट्रीय प्रतिभूति बाजार संस्थान (एनआईएसएम) के सहयोग से इस पहल का प्रस्ताव तैयार किया है। योजना के तहत विद्यार्थियों को प्रशिक्षण देकर वित्तीय जागरूकता अभियान से जोड़ा जाएगा, ताकि वे दूसरे विद्यार्थियों और समुदाय के लोगों को सुरक्षित निवेश की जानकारी दे सकें।

वित्तीय जागरूकता के लिए शुरू होगी पहल

ऑनलाइन ठगी के बढ़ते खतरे को देखते हुए प्रदेश के कॉलेजों में प्रोजेक्ट जागरूक शुरू करने की तैयारी की जा रही है। इस पहल का उद्देश्य लोगों को निवेश के सही तरीके बताना और उन्हें आर्थिक धोखाधड़ी से बचने के उपायों की जानकारी देना है।

ये भी पढ़ें: सीहोर में नशे के कारोबार पर पुलिस का शिकंजा, गांजा और स्मैक बरामद; 4 आरोपी गिरफ्तार

सेबी और एनआईएसएम देंगे ट्रेनिंग

उच्च शिक्षा संचालनालय ने भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) और राष्ट्रीय प्रतिभूति बाजार संस्थान (एनआईएसएम) के सहयोग से योजना का प्रस्ताव तैयार किया है। इसके तहत विश्वविद्यालयों और उच्च शिक्षण संस्थानों से विद्यार्थियों को नामांकित किया जाएगा, जिन्हें प्रशिक्षण देकर प्रमाणित ट्रेनर बनाया जाएगा।

कॉलेजों में दूसरे विद्यार्थियों को देंगे जानकारी

प्रशिक्षण प्राप्त विद्यार्थी अपने कॉलेजों में दूसरे विद्यार्थियों को वित्तीय शिक्षा देंगे। इसके जरिए उन्हें सुरक्षित निवेश के तरीकों और आर्थिक धोखाधड़ी से बचने के उपायों के बारे में जागरूक किया जाएगा, ताकि वित्तीय जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंच सके।

समुदाय के लोगों को भी करेंगे जागरूक

प्रोजेक्ट जागरूक के तहत विद्यार्थियों की भूमिका केवल कॉलेजों तक सीमित नहीं रहेगी। वे अपने समुदायों के लोगों को भी सुरक्षित निवेश और वित्तीय धोखाधड़ी से बचने के तरीकों की जानकारी देंगे, जिससे आम लोगों में वित्तीय जागरूकता बढ़ाई जा सके।

Breaking News

कॉलेजों के प्राचार्यों को निर्देश जारी

जानकारी के मुताबिक, उच्च शिक्षा आयुक्त ने इस संबंध में सभी क्षेत्रीय अतिरिक्त संचालकों और शासकीय, अनुदान प्राप्त और अशासकीय कॉलेजों के प्राचार्यों को निर्देश जारी किए हैं। संस्थानों को योजना के क्रियान्वयन में सहयोग करने और उच्च शिक्षा कार्यालय को प्रतिवेदन भेजने के लिए कहा गया है।

Sanjay Tiwari
By Sanjay Tiwari

Latest Posts