मध्यप्रदेश युवा मोर्चा में संगठनात्मक नियुक्तियां, 19 जिलों के अध्यक्ष और महामंत्रियों के नाम घोषित

भोपाल। भारतीय जनता युवा मोर्चा के मध्यप्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर ने प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति से 19 जिलों में संगठनात्मक नियुक्तियों की घोषणा की है। 29 अक्टूबर 2026 को जारी आदेश में विभिन्न जिलों के जिला अध्यक्षों और जिला महामंत्रियों के नाम घोषित किए गए हैं। सूची में जबलपुर नगर, मऊगंज, श्योपुर, सागर, निवाड़ी, मैहर, उमरिया, डिंडौरी, मंडला, बालाघाट, इंदौर ग्रामीण, धार नगर, नीमच, सिवनी, छिंदवाड़ा, नर्मदापुरम, रायसेन, अनूपपुर और मंदसौर शामिल हैं।
इन जिलों में जिला अध्यक्ष और महामंत्री नियुक्त
जारी सूची के अनुसार नियुक्तियां इस प्रकार हैं:
- जबलपुर नगर: जिला अध्यक्ष रविन्द्र तिवारी और जिला महामंत्री श्रीकांत वर्मा।
- मऊगंज: जिला अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा और जिला महामंत्री शिवांकर भदौरिया।
- श्योपुर: जिला अध्यक्ष ईश्वर जाट और जिला महामंत्री अभिषेक जांगिड़।
- सागर: जिला अध्यक्ष जसवंत राठौर।
- निवाड़ी: जिला अध्यक्ष संदेश नायक और जिला महामंत्री निरेंद्र दांगी।
- मैहर: जिला अध्यक्ष दिलीप पटेल और जिला महामंत्री प्रिंस शर्मा।
- उमरिया: जिला अध्यक्ष आशुतोष तिवारी।
- डिंडौरी: जिला अध्यक्ष सत्यम मानिकपुरी।
- मंडला: जिला अध्यक्ष उत्कर्ष यादव।
- बालाघाट: जिला अध्यक्ष अमन गांधी और जिला महामंत्री प्रबल जायसवाल।
- इंदौर ग्रामीण: जिला अध्यक्ष अजय पंवार और जिला महामंत्री विजेंद्र जाट।
- धार नगर: जिला अध्यक्ष तरुण सिसोदिया और जिला महामंत्री रोहित रघुवंशी।
- नीमच: जिला अध्यक्ष रवि पाटीदार।
- सिवनी: जिला अध्यक्ष योगेश शिवहरे और जिला महामंत्री अंकित ठाकुर।
- छिंदवाड़ा: जिला अध्यक्ष कुबेर सूर्यवंशी और जिला महामंत्री बिट्टू विवेक मंडरा।
- नर्मदापुरम: जिला अध्यक्ष कुलदीप रघुवंशी और जिला महामंत्री रूपेंद्र साहू।
- रायसेन: जिला अध्यक्ष प्रतीक द्विवेदी और जिला महामंत्री राजेंद्र मीणा।
- अनूपपुर: जिला अध्यक्ष अटल ब्योहार और जिला महामंत्री आशुतोष तिवारी।
- मंदसौर: जिला अध्यक्ष मनोहर चौहान और जिला महामंत्री अनिल पाटीदार।
भाजयुमो टीम पर खींचतान: 4 महीने बाद भी ऐलान नहीं, बड़े नेताओं के बीच सहमति का इंतजार
प्रदेश नेतृत्व की सहमति से जारी हुई सूची
नियुक्ति आदेश में बताया गया है कि ये नियुक्तियां भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति से की गई हैं। आदेश पर मध्यप्रदेश भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर के हस्ताक्षर हैं। इसकी प्रतिलिपि पार्टी के राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर के पदाधिकारियों के साथ-साथ सभी संभागीय एवं जिला प्रभारियों को भी भेजी गई है।




















