Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

दिल्ली कांग्रेस महारैली की तैयारी तेज, गोहद से 500 से अधिक कार्यकर्ताओं को ले जाने का लक्ष्य

गोहद में दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर को होने वाली कांग्रेस की वोट बचाओ, देश बचाओ-वोट चोर, गद्दी छोड़ महारैली को लेकर गोहद विधानसभा में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के आह्वान पर गुरुवार को गोहद विधायक जनसंपर्क कार्यालय में तीनों ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों की संयुक्त कार्यकर्ता बैठक आयोजित की गई।
दिल्ली कांग्रेस महारैली की तैयारी तेज

गोहद। बैठक में करीब 300 कार्यकर्ता शामिल हुए और दिल्ली महारैली में गोहद विधानसभा से 500 से अधिक कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने का लक्ष्य रखा गया।

वीरेंद्र हरसाना ने कहा-एकजुटता के साथ सफल बनाएं महारैली

गोहद विधानसभा प्रभारी वीरेंद्र हरसाना ने बैठक का नेतृत्व करते हुए कार्यकर्ताओं से महारैली की तैयारियों में जुटने और अधिक से अधिक संख्या में दिल्ली पहुंचने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि मतदाताओं के अधिकारों, लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर संघर्ष करना होगा। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग का जिक्र करते हुए कहा कि जब तक यह मांग पूरी नहीं होती, तब तक कार्यकर्ताओं को सतर्क और सक्रिय रहना है। पार्टी नेतृत्व की ओर से जैसे ही निर्देश मिले, सभी कार्यकर्ता पूरी ताकत के साथ मैदान में उतरें। उन्होंने कहा कि एकजुट होकर संघर्ष करने से ही अभियान को मजबूती मिलेगी।

मतदाता अधिकारों की रक्षा के लिए हर संघर्ष को तैयार कांग्रेस

जिला कांग्रेस कमेटी भिंड (ग्रामीण) के अध्यक्ष रामशेष बघेल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी मतदाताओं के अधिकारों और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए हर संघर्ष को तैयार है। ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के माध्यम से मतदाता अधिकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जा रहा है। दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित महारैली को सफल बनाने के लिए जिले के प्रत्येक ब्लॉक, मंडलम और बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को सक्रिय किया जा रहा है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से संगठनात्मक जिम्मेदारी निभाते हुए अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की।

ये भी पढ़ें: भिंड में अवैध रेत उत्खनन पर प्रशासन सख्त, कलेक्टर-एसएसपी ने अटेर किले से चंबल के घाटों तक किया निरीक्षण

तीनों ब्लॉक और नगर इकाइयों के पदाधिकारी रहे मौजूद

बैठक में गोहद ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह गुर्जर, मालनपुर ब्लॉक अध्यक्ष राकेश सिंह तोमर, मौ ब्लॉक अध्यक्ष रामेश्वर यादव, गोहद नगर अध्यक्ष मुन्नीलाल भटेले, मौ नगर अध्यक्ष सोनपाल यादव, नगर पालिका अध्यक्ष मंजू जगदीश माहौर, जगदीश माहौर, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष मौ डॉ. रणवीर यादव, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष भगवती प्रसाद शर्मा, पूर्व जनपद सदस्य केदार कौशल, राजीव कौशिक, सुमित त्रिवेदिया, प्रदीप त्रिवेदिया, पार्षद विजेंद्र यादव, साबू खान, एमपी सरकार, डॉ. वी.पी गुर्जर रविंद्र बराड़, सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक में कार्यकर्ताओं ने दिल्ली पहुंचकर महारैली में भाग लेने और अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। अब संगठन का जोर विधानसभा के तीनों ब्लॉक और नगर इकाइयों के माध्यम से अधिकाधिक कार्यकर्ताओं को दिल्ली पहुंचाने की तैयारी पर रहेगा। 

Asgar Khan
By Asgar Khan

मैं पिछले 12 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूँ। 11 अगस्त 2014 से पीपुल्स समाचार, ग्वालि...

Latest Posts