Share Market Today:ऊपरी स्तर से 630 अंक टूटा सेंसेक्स, निफ्टी 27 अंक गिरकर 23215 पर बंद; मीडिया और रियल्टी सेक्टर में बिकवाली

शेयर बाजार में आज काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। शुरुआती कारोबार में शानदार तेजी के बाद बाजार आखिरकार दबाव में आ गया। सेंसेक्स दिन के ऊपरी स्तर से करीब 630 अंक टूटकर मामूली बढ़त के साथ बंद हुआ जबकि निफ्टी लाल निशान में बंद हुआ। कारोबार के आखिरी घंटों में तेज बिकवाली का असर सबसे ज्यादा मेटल, बैंकिंग और रियल्टी सेक्टर के शेयरों पर देखने को मिला।
टॉप गेनर्स और लूजर्स

ये भी पढ़ें: मेटा और रिलायंस की बड़ी साझेदारी: जामनगर में बनेगा भारत का पहला AI- इनेबल्ड डेटा सेंटर

उतार-चढ़ाव के बाद कमजोर बंद हुआ बाजार
सेंसेक्स सुबह मजबूती के साथ खुला था। कारोबार के दौरान यह करीब 700 अंक की तेजी लेकर 74,613 के डे हाई तक पहुंच गया था। हालांकि दोपहर बाद बाजार का रुख पूरी तरह बदल गया और निवेशकों ने मुनाफावसूली शुरू कर दी। तेज बिकवाली के चलते सेंसेक्स ऊपरी स्तर से करीब 630 अंक टूटकर आखिर में 64 अंक की मामूली बढ़त के साथ 73,983 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 27 अंक गिरकर 23,215 के स्तर पर बंद हुआ।
इन सेक्टर्स में सबसे ज्यादा दबाव
आज के कारोबार में मेटल, बैंकिंग और रियल्टी सेक्टर के शेयरों में सबसे ज्यादा कमजोरी देखने को मिली। निवेशकों ने इन सेक्टर्स में जमकर बिकवाली की जिससे बाजार की शुरुआती तेजी टिक नहीं पाई। दूसरी ओर कुछ चुनिंदा आईटी और डिफेंस शेयरों में खरीदारी जरूर देखने को मिली लेकिन वह बाजार को संभालने के लिए पर्याप्त नहीं रही।
एशियाई बाजारों में भी दिखी कमजोरी
ग्लोबल बाजारों का असर भी भारतीय बाजार पर देखने को मिला। एशियाई बाजारों में बुधवार को दबाव बना रहा। साउथ कोरिया का कोस्पी इंडेक्स 4.52% टूटकर बंद हुआ। जापान का निक्केई इंडेक्स करीब 1.89% गिरा जबकि हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स भी कमजोरी के साथ कारोबार करता नजर आया। विशेषज्ञों के मुताबिक ग्लोबल इकोनॉमिक अनिश्चितता और मिडिल ईस्ट तनाव की वजह से निवेशकों का सेंटीमेंट कमजोर बना हुआ है।
ये भी पढ़ें: सिक्योरिटी गार्ड से करोड़पति तक का सफर: आखिर कौन-सी लॉटरी ने रातोंरात बदल दी जिंदगी ?
विदेशी निवेशकों की बिकवाली जारी
विदेशी निवेशक लगातार भारतीय बाजार से पैसा निकाल रहे हैं। 9 जून को विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII/FPI) ने 4,566 करोड़ रुपए के शेयर बेचे। हालांकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने 6,160 करोड़ रुपए की खरीदारी कर बाजार को कुछ हद तक सहारा देने की कोशिश की। पिछले 30 दिनों के आंकड़ों पर नजर डालें तो विदेशी निवेशकों ने अब तक 77 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा की बिकवाली की है। वहीं घरेलू निवेशकों ने एक लाख करोड़ रुपए से ज्यादा का निवेश किया है।












