Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

कीबोर्ड फोन से AI रोबोट तक: BlackBerry का बड़ा ट्रांसफॉर्मेशन, 275 मिलियन गाड़ियों वाले QNX के बाद अब Physical AI पर दांव

फिजिकल कीबोर्ड के दौर से एम्बेडेड सॉफ्टवेयर एक्सपर्ट बनी कनाडाई कंपनी, CNBC रिपोर्ट, CEO जॉन जियामाटेओ का ऑटोमोटिव से आगे ऑटोनॉमस मशीन और फिजिकल AI पर फोकस, 27.5 करोड़ व्हीकल्स में QNX OS, मेडिकल डिवाइस और रोबोट में ग्रोथ।
कीबोर्ड फोन से AI रोबोट तक: BlackBerry का बड़ा ट्रांसफॉर्मेशन, 275 मिलियन गाड़ियों वाले QNX के बाद अब Physical AI पर दांव
BlackBerry

ओटावा। ब्लैकबेरी, वो फेमस ब्रांड जिसके फिजिकल-कीबोर्ड वाले डिवाइस कभी अर्ली स्मार्टफोन एरा में छाए हुए थे, अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से चलने वाले रोबोट्स के डेवलपमेंट में इन्वेस्ट कर रहा है। कई सालों तक अपने बिजनेस में बड़े ट्रांसफॉर्मेशन के बाद, कनाडा की ये टेक कंपनी अब मोबाइल फोन बनाने वाली जायंट से बदलकर 'एम्बेडेड सॉफ्टवेयर' की एक्सपर्ट बन गई है। CNBC की एक रिपोर्ट के अनुसार अब CEO जॉन जियामाटेओ कंपनी को ऑटोमोटिव सेक्टर से आगे ले जा रहे हैं। कंपनी का फोकस ऑटोनॉमस मशीन्स और फिजिकल AI बन गए हैं।

स्मार्टफोन और कारों से आगे बढ़ रहा है ब्लैकबेरी

आज ब्लैकबेरी का मेन बेस इसका QNX ऑपरेटिंग सिस्टम है। ये सिस्टम इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकिंग से लेकर सेमी-ऑटोनॉमस ड्राइविंग फीचर्स तक, व्हीकल्स के कई पार्ट्स को चलाने के लिए जाना जाता है। यह दुनिया भर में 275 मिलियन (27.5 करोड़) से ज्यादा व्हीकल्स में यूज हो रहा है। हालांकि, कंपनी की लीडरशिप अब पैसेंजर कार्स से आगे नए बिजनेस अपॉर्च्युनिटीज की ओर देख रही है।

हर जगह मौजूद हैं कंपनी के प्रोडक्ट्स

जियामाटेओ ने कहा कि आज हम जो प्रोडक्ट्स बेचते हैं, उन्हें आप भले ही अपने हाथ में न पकड़ सकें, लेकिन वे आपके आस-पास हर जगह मौजूद हैं। 275 मिलियन कारें, रोबोट, गवर्नमेंट सिस्टम्स, मेडिकल डिवाइसेज और सप्लाई चेन, यही नया ब्लैकबेरी है। यही हमारी ग्रोथ का मेन बेस है। टेक्स्ट, वीडियो या सिंथेटिक इमेज बनाने वाले जेनरेटिव AI मॉडल से अलग, फिजिकल AI, मैकेनिकल सिस्टम को इस काबिल बनाता है कि वे अपने फिजिकल एनवायरनमेंट को समझ सकें, उसमें नेविगेट कर सकें और सेफ तरीके से उसके साथ इंटरैक्ट कर सकें।

सबसे तेजी से बढ़ने वाले सेगमेंट्स में से एक बन गया

जियामाटेओ ने बताया कि रोबोटिक्स, QNX पोर्टफोलियो के भीतर सबसे तेजी से बढ़ने वाले सेगमेंट्स में से एक बन गया है। कंपनी ऑटोमोटिव सेफ्टी सर्टिफिकेशन के अपने दशकों पुराने एक्सपीरियंस का फायदा उठाते हुए, QNX को एक ऐसे बेसिक और क्रिटिकल ऑपरेटिंग सॉफ्टवेयर के रूप में एस्टेब्लिश कर रही है। यह कमर्शियल मशीन्स को रिलायबल तरीके से चालू रखता है।

बढ़ता बैकलॉग और फाइनेंशियल रिकवरी

ऑटोमेटेड मशीन्स की ओर शिफ्ट से कंपनी की फ्यूचर फाइनेंशियल पोजीशन मजबूत हो रही है। रिपोर्ट के अनुसार, ब्लैकबेरी ने हाल ही में बताया कि उसका QNX रॉयल्टी बैकलॉग 1.2 बिलियन डॉलर को पार कर गया है। यह पिछले दो क्वार्टर्स में 250 मिलियन डॉलर से ज्यादा बढ़ा है। जियामाटेओ ने इस तेजी का क्रेडिट कई फैक्टर्स को दिया है। इसमें शामिल हैं- ग्लोबल व्हीकल मैन्युफैक्चरर्स का मॉडर्न सेंट्रलाइज्ड कंप्यूटिंग आर्किटेक्चर की ओर बढ़ना और फिजिकल AI डिप्लॉयमेंट के लिए कस्टमर्स की बढ़ती डिमांड। सिर्फ 2026 में ही ब्लैकबेरी के शेयर में 142% की उछाल आई है। यह उस कंपनी के लिए एक शानदार कमबैक है, जिसे कभी एप्पल के आईफोन जैसे टच-स्क्रीन वाले कॉम्पिटिटर्स के आने के बाद पूरी तरह से खत्म मान लिया गया था।

Puneet Pandey
By Puneet Pandey

Latest Posts