Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

छिंदवाड़ा में मां को बचाने तेंदुए से भिड़ा बेटा, 30 सेकंड तक चला संघर्ष; दोनों घायल

छिंदवाड़ा के मुजावर माल गांव में मां पर हमला करने वाले तेंदुए से बेटा भिड़ गया। करीब 25 से 30 सेकंड तक चले संघर्ष में मां-बेटे दोनों घायल हो गए, जबकि तेंदुआ बकरी को लेकर जंगल की ओर भाग गया।
छिंदवाड़ा में मां को बचाने तेंदुए से भिड़ा बेटा, 30 सेकंड तक चला संघर्ष; दोनों घायल
छिंदवाड़ा में मां को बचाने तेंदुए से भिड़ा बेटा,

छिंदवाड़ा। मां की चीख सुनकर बेटा अपनी जान की परवाह किए बिना तेंदुए से भिड़ गया। मां पर हमला कर रहे तेंदुए को रोकने के लिए युवक ने पूरी ताकत लगा दी। करीब 25 से 30 सेकंड तक तेंदुए और युवक के बीच संघर्ष चलता रहा। बेटे की हिम्मत से मां तेंदुए के चंगुल से बच गई, लेकिन हमले में मां और बेटा दोनों घायल हो गए। इस बीच तेंदुआ बकरी को दबोचकर जंगल की ओर भाग निकला। घटना गुरुवार दोपहर करीब 12 से 12:30 बजे छिंदवाड़ा जिले के सांवरी वन परिक्षेत्र के मुजावर माल गांव में हुई। घटना के बाद गांव और आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल है।

बकरी बांधकर लौट रही थी महिला, तभी तेंदुए ने किया हमला

वन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, मुजावर माल निवासी गीता (50), पति संतराम बट्टी के घर से करीब 100 मीटर दूर बकरियों को रखने के लिए कोठा बना हुआ है। गुरुवार दोपहर गीता बकरी को कोठे में बांधने गई थीं। काम पूरा करने के बाद जैसे ही वह बाहर निकलीं, अचानक तेंदुए ने उन पर हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से महिला घबरा गईं और मदद के लिए चीखने लगीं।

मां की चीख सुनते ही तेंदुए से भिड़ गया बेटा

मां की आवाज सुनकर उनका बेटा सनोज बट्टी (32), पिता संतराम बट्टी, तत्काल मौके पर पहुंचा। मां को तेंदुए के चंगुल से छुड़ाने के लिए वह सीधे तेंदुए से भिड़ गया। करीब 25 से 30 सेकंड तक दोनों के बीच संघर्ष चलता रहा। इस दौरान तेंदुए ने सनोज पर भी हमला कर दिया। संघर्ष के बीच तेंदुआ बकरी को अपने साथ लेकर जंगल की ओर भाग गया। हमले में गीता और सनोज दोनों घायल हो गए। बेटे के हस्तक्षेप से महिला तेंदुए के चंगुल से बच गईं, लेकिन दोनों को चोटें आईं।

चीख-पुकार सुनकर पहुंचे पड़ोसी, अस्पताल में उपचार जारी

घटना के बाद चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने घायल मां-बेटे को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां दोनों का इलाज जारी है। घटना की जानकारी मिलने पर वन विभाग के अधिकारी भी अस्पताल पहुंचे और घायलों की स्थिति की जानकारी ली।

छिंदवाड़ा में घर के पीछे लगा मिला गांजे का पौधा, 1.31 लाख रुपए कीमत; आरोपी गिरफ्तार

गांव में दहशत, दोबारा हमले की आशंका

गांव के आसपास तेंदुए की मौजूदगी से ग्रामीणों में भय का माहौल है। लोगों को आशंका है कि तेंदुआ दोबारा आबादी के करीब आ सकता है। घटना के बाद ग्रामीणों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।

Sanjay Tiwari
By Sanjay Tiwari

Latest Posts