Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

ऑडी के कारखानों में पार्ट्स की छंटाई करेंगे ह्यूमनॉइड रोबोट, जर्मनी के इंगोलस्टैड प्लांट में ट्रायल शुरू, Nvidia-एजाइल रोबोट्स के साथ पार्टनरशिप

जर्मनी में ऑडी ने मोबाइल ह्यूमनॉइड रोबोट का ट्रायल शुरू किया। यह कंटेनर से पार्ट्स उठाकर असेंबली के लिए सही क्रम में लगाएंगे। एजाइल रोबोट्स, डसॉल्ट सिस्टम्स और एनवीडिया ने कोलैब किया गया। फिजिकल टेस्टिंग के साथ वर्चुअल सिमुलेशन भी हो रहा।
ऑडी के कारखानों में पार्ट्स की छंटाई करेंगे ह्यूमनॉइड रोबोट, जर्मनी के इंगोलस्टैड प्लांट में ट्रायल शुरू, Nvidia-एजाइल रोबोट्स के साथ पार्टनरशिप
जर्मनी में ऑडी ने मोबाइल ह्यूमनॉइड रोबोट का ट्रायल शुरू किया।

बर्लिन। ऑडी अपने कार प्लांट में पार्ट्स की सॉर्टिंग (छांटने) का काम संभालने में सक्षम मोबाइल ह्यूमनॉइड रोबोट की टेस्टिंग कर रही है। ऑडी जर्मनी स्थित अपने प्लांट में मोबाइल ह्यूमनॉइड रोबोट का ट्रायल कर रही है ताकि पार्ट्स के सीक्वेंसिंग को ऑटोमेट किया जा सके। इस ट्रायल का मकसद कंटेनरों से पार्ट्स को उठाना और उन्हें असेंबली टास्क के लिए सही ऑर्डर में अरेंज करना है।

प्रोजेक्ट में तीन कंपनियां आईं एक साथ

यह प्रोजेक्ट ऑटोमोटिव मैन्युफैक्चरिंग में ह्यूमनॉइड रोबोट के यूज को एक्सप्लोर करने के लिए ऑडी, एजाइल रोबोट्स, डसॉल्ट सिस्टम्स और एनवीडिया को एक साथ लाया है। इस इनिशिएटिव में फिजिकल रोबोट टेस्टिंग को वर्चुअल सिमुलेशन के साथ जोड़ा गया है। लेकिन, इसने अभी तक परफॉर्मेंस के क्वांटिटेटिव रिजल्ट (अंकों में नापे जा सकने वाले) या ब्रॉड फैक्ट्री डिप्लॉयमेंट (फैक्ट्रीयों में बड़े पैमाने पर लागू करना ) के लिए टाइमलाइन का खुलासा नहीं किया है।

ह्यूमनॉइड रोबोट सीक्वेंसिंग को ऑटोमेट करते हैं

ऑडी जर्मनी में मौजूद अपनी इंगोलस्टैड प्रोडक्शन लैब यह टेस्ट कर रही है। इस टेस्ट में रोबोटिक मैनिपुलेशन, AI और वर्चुअल सिमुलेशन को मिलाकर यह पता लगाया जा रहा है कि रोबोट कंटेनरों से पार्ट्स कैसे उठा सकते हैं और उन्हें व्हीकल असेंबली के लिए सही सीक्वेंस में अरेंज कर सकते हैं।

मटेरियल मैनेजमेंट के टास्क को ऑटोमेट करना है मकसद

एनवीडिया द्वारा बर्लिन में अनाउंस इस प्रोजेक्ट का मकसद मटेरियल मैनेजमेंट के टास्क को ऑटोमेट करना है।  यह कंपोनेंट्स के साइज, पैकेजिंग और पोजीशन में वेरिएशन के कारण ट्रेडिशनल इंडस्ट्रियल रोबोट्स के लिए चैलेंजिंग बना हुआ है।ऑडी के मटेरियल सप्लाई ऑपरेशंस में रोजाना लगभग दस लाख पिकिंग शामिल हैं। इममें कंपोनेंट्स को असेंबली वर्कस्टेशन तक सही सीक्वेंस में पहुंचाना जरूरी है। यह फिगर मौजूदा वर्कफ्लो के स्केल को दिखाता है, न कि ह्यूमनॉइड रोबोट्स द्वारा अचीव्ड परफॉर्मेंस को।

ह्यूमनॉइड रोबोट्स वर्तमान औद्योगिक वातावरण में काम करने में सक्षम

टेस्टिंग में एजाइल वन ह्यूमनॉइड रोबोट्स का यूज किया जा रहा है, जिन्हें ह्यूमन-हाइट तक पहुंचने और दो आर्म्स से ऑपरेट करने की कैपेबिलिटी को व्हील्ड बेस की मोबिलिटी के साथ कंबाइन करने के लिए डिजाइन किया गया है। यह कॉन्फिगरेशन रोबोट्स को वर्तमान औद्योगिक वातावरण में काम करने की परमिशन देता है। इसके लिए फैक्ट्रियों को फिक्स्ड रोबोटिक वर्कस्टेशन के हिसाब से रीडिजाइन करने की जरूरत नहीं होती है।रोबोट्स की टेस्टिंग ऑडी की प्रोडक्शन लैब में की जा रही है, जहां कंपनी भविष्य की मैन्युफैक्चरिंग और लॉजिस्टिक्स ऑपरेशंस के लिए टेक्नोलॉजीज का मूल्यांकन करती है।

Puneet Pandey
By Puneet Pandey

Latest Posts