CG NEWS:महादेव बेटिंग ऐप पर ED का सबसे बड़ा एक्शन, 940 करोड़ की संपत्ति अटैच, कुल कार्रवाई 3800 करोड़ के पार

प्रेम कुमार, रायपुर। महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 940.77 करोड़ रुपये की चल और अचल संपत्तियों को अटैच कर दिया है। यह कार्रवाई कारोबारी विकास गर्ग, उनके परिवार और उनसे जुड़ी कंपनियों के खिलाफ की गई है। इस कार्रवाई के बाद महादेव बेटिंग ऐप मामले में अब तक अटैच, सीज और फ्रीज की गई संपत्तियों का कुल मूल्य करीब 3800 करोड़ रुपये पहुंच गया है।
यह भी पढ़ें: CG NEWS: 1000 करोड़ की निवेश ठगी का खुलासा, दुबई से लौटते ही कोर्ट परिसर में दबोचा गया मास्टरमाइंड
ED का बड़ा एक्शन
प्रवर्तन निदेशालय (ED) के रायपुर जोनल कार्यालय ने PMLA 2002 के तहत एक और प्रोविजनल अटैचमेंट ऑर्डर जारी किया है। इसके तहत विकास गर्ग, उनके परिवार के सदस्यों और उनके नियंत्रण वाली कंपनियों की लगभग 940.77 करोड़ रुपये मूल्य की संपत्तियां अटैच की गई हैं।

किन संपत्तियों पर कार्रवाई?
ED द्वारा अटैच की गई संपत्तियों में आलीशान आवासीय भवन, व्यावसायिक और कृषि भूमि, इक्विटी शेयर, वित्तीय निवेश और अन्य सिक्योरिटीज शामिल हैं। जांच एजेंसी का दावा है कि ये संपत्तियां अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी नेटवर्क से अर्जित धन से बनाई गई थीं।
विदेश से चलता था नेटवर्क
जांच एजेंसी के अनुसार महादेव ऑनलाइन बुक और स्काई एक्सचेंज का संचालन विदेश से किया जा रहा था। पैनल सिस्टम के जरिए देशभर में एजेंट और ऑपरेटर बनाए गए थे, जिनके माध्यम से करोड़ों रुपये का ऑनलाइन सट्टा कारोबार संचालित होता था।
यह भी पढ़ें: CG NEWS: 100 दिन में बदला बस्तर! नक्सल मुक्त अभियान पर डिप्टी सीएम अरुण साव का बड़ा दावा, अब विकास की रफ्तार तेज
हर महीने करोड़ों की कमाई का दावा
ED की जांच में सामने आया है कि इस नेटवर्क से हर महीने करीब 450 करोड़ रुपये की कमाई होने का अनुमान है। जांच में यह भी पाया गया कि इस धन को वैध दिखाने के लिए कई शेल कंपनियों का इस्तेमाल किया गया और निवेश के जरिए इसकी वास्तविक उत्पत्ति छिपाने की कोशिश की गई।
कई राज्यों की FIR बनी आधार
महादेव बेटिंग ऐप मामले की जांच की शुरुआत छत्तीसगढ़ के दुर्ग में दर्ज FIR से हुई थी। बाद में आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल सहित अन्य राज्यों में दर्ज मामलों को भी जांच में शामिल किया गया। इन्हीं मामलों के आधार पर ED ने मनी लॉन्ड्रिंग की जांच आगे बढ़ाई।
यह भी पढ़ें: CG NEWS: अब कारोबार होगा आसान! सरकारी दफ्तरों के चक्कर खत्म, छत्तीसगढ़ ला रहा नया बिजनेस कानून
3800 करोड़ तक पहुंची कार्रवाई
प्रवर्तन निदेशालय के अनुसार इस मामले में अब तक सात प्रोविजनल अटैचमेंट ऑर्डर जारी किए जा चुके हैं। रायपुर स्थित विशेष PMLA कोर्ट में कई अभियोजन शिकायतें (चार्जशीट) भी दाखिल की जा चुकी हैं। ताजा कार्रवाई के बाद इस पूरे मामले में कुल करीब 3800 करोड़ रुपये की संपत्तियों पर कार्रवाई हो चुकी है।












